बॉलीवुड

86 साल के हुए बॉलीवुड के ही-मेन धर्मेंद्र, दो बीवियों के पति और 6 बच्चों के हैं बाप

पापा धर्मेंद्र के 86वें जन्मदिन पर भावुक हुए बेटे, बोले- हमे आपका बेटा होने पर गर्व है..

बॉलीवुड में कई सितारें आते और चले जाते हैं। लेकिन कुछ सबके दिलों पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं। लोग उन्हें फिल्मों से रिटायर होने के बाद भी याद रखते हैं। ऐसे ही एक अभिनेता हैं धर्मेंद्र (Dharmendra)। बॉलीवुड के ही-मेन के नाम से फेमस धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली में हुआ था।

आज (8 दिसंबर) वे अपना 86वां जन्मदिन मना रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी धर्मेन्द्र काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने खुद को काफी अच्छा फिट रख रखा है। वे अपना अधिकतर समय मुंबई की भीड़-भाड़ से दूर फॉर्महाउस में बिताते हैं। यहां वे खुद अपने लिए जैविक खाद से बनी सब्जियां उगाते और खाते हैं।

86 साल के हुए धर्मेंद्र

dharmendra

धर्मेन्द्र आज भले एक सुपरस्टार हैं लेकिन उनका स्वभाव जमीन से जुड़ा हुआ है। इसकी वजह ये है कि इस मुकाम तक पहुँचने के लिए उन्होंने जीवन में काफी संघर्ष किया है। फिल्म में एक रोल हासिल करने के लिए वह कई महीनों तो यहां से वहां धक्के खाते रहते थे। उन्होंने 1960 में अर्जुन हिंगोरानी की फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलते चले गए और वे फिल्म इंडस्ट्री में छा गए।

दो बीवियों के पति और 6 बच्चों के हैं बाप

dharmendra first wife

धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल है। उन्होंने अपने जीवन में दो शादियां रचाई है। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। इस शादी से उन्हें चार बच्चे सनी, बॉबी, अजेता और विजेता हुए। सनी और बॉबी बॉलीवुड की दुनिया में बड़ा नाम बन चुके हैं। हालांकि उनकी दोनों बहनें अजेता और विजेता फिल्म इंडस्ट्री से दूर एक गुमनाम जिंदगी जीती हैं।

हालांकि दोनों शादी कर विदेश में सेटल हैं और अपनी लाइफ अच्छे से जी रही हैं। अपनी बेटी विजेता के नाम से धर्मेंद्र ने प्रोडक्‍शन हाउस खोल रखा है जिसका नाम विजेता प्रोडक्‍शन प्राइवेट लिमिटेड है।

dharmendra hema

धर्मेन्द्र की दूसरी पत्नी बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी है। हेमा से शादी करने के लिए धर्मेन्द्र ने इस्लाम अपना लिया था। दरअसल उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर उन्हें तलाक नहीं दे रही थी, ऐसे में उन्होंने मुस्लिम धर्म अपनाकर हेमा से कानूनन दूसरी शादी रचा ली। इस शादी से उन्हें दो बेटियां ईशा और आहना हुई। यह दोनों बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं।

लव यू पापा – सनी देओल

dharmendra with sunny deol

पापा धर्मेन्द्र के 86 साल के होने की खुशी में दोनों बेटों सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाई दी है। सनी देओल अपने इंस्टा अकाउंट पर पापा धर्मेन्द्र के साथ दो तस्वीरें साझा कर लिखा – हैप्पी बर्थडे पापा। आई लव यू।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

मुझे आपका बेटा होने पर गर्व है – बॉबी देओल

dharmendra with bobby

धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल ने पापा धर्मेन्द्र को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो के साथ बॉबी ने कैपसन में लिखा – मेरे पापा लेजेंड, आपको मैं दिल से दुआ देता हूं, आपका बेटे होने पर खुद पर गर्व महसूस करता हूं। हैप्पी बर्थडे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

सनी और बॉबी की पोस्ट पर फैंस भी धर्मेंद्र को बधाई संदेश दे रहे हैं।

Back to top button