दिलचस्प

Video: जयमाला के बीच भड़क गई दुल्हन, वरमाला दूल्हे के मुंह पर फेंक स्टेज से उतर गई, देखें वीडियो

इन दिनों शादियों का सीजन अपनी चरम सीमा पर है। हर कोई धड़ाधड़ शादी के बंधन में बंध रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी शादी के वीडियो की भरमार है। हालांकि इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो बाकियों से हट के होते हैं। इन्हें बार-बार देखने का मन होता है। शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है।

कई लोग इस शादी को अपनी समाज में मान प्रतिष्ठा से जोड़कर भी देखते हैं। इसलिए वह शादी में कोई कमी नहीं रखते हैं। किसी को शिकायत का मौका नहीं देते हैं। हालांकि कई बार शादियों में कुछ ऐसे कांड भी हो जाते हैं जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है।

वरमाला छोड़ स्टेज से उतरी दुल्हन

शादी में कई तरह की रस्में होती है। इसमें जयमाला का कार्यक्रम सबसे अहम होता है। इस दौरान दूल्हा दुल्हन स्टेज पर खड़े होकर एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। इस रस्म को देखने के लिए बहुत से मेहमान होते हैं। सभी की नजरे दूल्हा दुल्हन पर टिकी होती है। ऐसे में जरा सोचिए क्या होगा यदि दुल्हन अपने दूल्हे को वरमाला पहनाने की बजाय स्टेज छोड़कर चली जाए? ऐसा ही कुछ हाल ही में एक शादी में हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

bride varmala

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। सबसे पहले दूल्हा बड़े ही प्यार से अपनी दुल्हन को वरमाला पहनाता है, हालांकि जब वह ऐसा करता है तो दुल्हन भड़क जाती है। वह गुस्से में वरमाला को वहीं दूल्हे के मुंह पर फेंक देती है। इसके बाद वह स्टेज छोड़कर जाने लगती है। दुल्हन की यह हरकत देख दूल्हा हैरान रह जाता है। वहीं आसपास खड़े मेहमान भी दुल्हन का यह रूप देख दंग रह जाते हैं। हालांकि इसके बाद जो होता है उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।

स्टेज छोड़ने के बाद दुल्हन ने दिया सरप्राइज

bride varmala

दुल्हन जैसे ही गुस्से में स्टेज छोड़कर जाती है हर कोई हक्का बक्का रह जाता है। किसी को समझ नहीं आता है कि आखिर ये क्या हो रहा है। बहुत से लोगों के मन में तो ये तक आ जाता है कि अब शादी कैंसिल हो गई है। लेकिन फिर दुल्हन कुछ ऐसा करती है कि हर कोई सरप्राइज रह जाता है। वह स्टेज छोड़ने के कुछ ही सेकंड बाद लौट आती है। इस बार उसके चेहरे पर गुस्से की बजाय हंसी होती है। जल्द ही सबको समझ आ जाता है कि दुल्हन दूल्हे के साथ प्रैंक कर रही थी। स्टेज पर आने के बाद वे अपनी वरमाला की रस्म जारी रखते हैं।

लोग बोले- दूल्हा लाइफ में कभी बोर नहीं होगा

bride varmala

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। लोग इस पर दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा “ऐसी मजाकिया दुल्हन हो तो दूल्हा लाइफ में कभी बोर नहीं होगा।” वहीं दूसरे ने लिखा “ऐसा मजाक मेरी शादी में हो जाए तो शादी सच में कैंसिल हो जाए।” वहीं एक ने लिखा “लाइफ में हंसी मजाक भी जरूरी है।”

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)


वैसे आपको दुल्हन का यह मजाक कैसा लगा?

Back to top button