दिलचस्प

बीवी के मुंह पर तकिया रख मारने की फिराक में था पति, पड़ गए लेने के देने, देखें Video

पति-पत्नी का रिश्ता खट्टा-मीठा होता है। कभी इनके बीच बहुत प्रेम होता है तो कभी ये एक दूसरे की जान के दुश्मन बन जाते हैं। मिया बीवी के बीच लड़ाई झगड़ा होना बड़ी आम बात होती है। दोनों की परवरिश एक अलग माहौल में होती है। फिर जब वह साथ में एक ही छत के नीचे रहते हैं तो वैचारिक मतभेद हो जाते हैं। कई बार तो पति अपनी पत्नी की लड़ाई से इतना दुखी हो जाता है कि उसके मन में बीवी से छुटकारा पाने के विचार भी आने लगते हैं।

husband wife
ये तो सभी जानते हैं कि हर घेर में असली शेर बीवी और भीगी बिल्ली पति होता है। पत्नी की हर घर में ज्यादा चलती है। उसके आगे पति चूँ भी नहीं कर पाता है। पत्नी अक्सर अपने पति को दबाकर रखती है। ऐसा ही पत्नी से सताया हुआ एक पति इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस पति को देख लगता है कि वह अपनी पत्नी से तंग आ चुका है। वह हर हाल में बीवी से छुटकारा पाकर एक शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहता है।

बीवी को मारना पति को पड़ा महंगा

पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पति उसे मारने की प्लानिंग करता है। वह पत्नी के सोने का इंतजार करता है। जब पत्नी सो जाती है तो वह तकिया लेकर आता है और उसे पत्नी के मुंह पर रख दबाने लगता है। हालांकि उससे एक बहुत बड़ी गलती हो जाती है। वह तकिये को बीवी के मुंह की बजाय पैरों पर रख देता है। दरअसल उसकी बीवी चादर ओढ़कर सोई होती है। ऐसे में उसे पत्नी की सोने की पोजीशन का सही अंदाज नहीं रहता है।

husband wife

वह जैसे ही तकिये को बीवी पर रखता है तो वह उसका पैर निकलता है। इससे बीवी की नींद खुल जाती है। वह पति से पूछती है कि “क्या कर रहे हो?” इस पर पति डर जाता है और कहता है कि ” थक गई थी न आप, इसलिए आपके पैर दबा रहा हूं।” इस पर पत्नी पति को डांटते हुए कहती है कि “जोर से दबा।”

लोग बोले- बीवी से पंगे मत लो

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो realsportsarena नाम के पेज ने शेयर किया है। पति पत्नी की मस्ती का यह वीडियो लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। मसलन एक यूजर लिखता है “बीवी से कभी पंगा मत लेना।” फिर दूसरा कमेंट आता है “भाई तेरी किस्मत ही खराब है।” वहीं एक ने मजाक में कहा “भाई मैं भी कई बार ट्राय कर चुका हूँ। हर बार बच जाती है।” बस इसी तरह के और भी कई मजेदार कमेंट्स आने लगे।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Realsportsarena (@realsportsarena)

वैसे क्या आपने कभी अपनी बीवी के साथ ऐसी कोई मस्ती की है?

Back to top button