अध्यात्म

राशिफल 2 जुलाई 2017 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन!

2 जुलाई 2017, रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 2 July 2017 Sunday.

राशिफल 2 जुलाई 2017 –  

मेष (Aries): आज आपका दांपत्यजीवन सुखमय रहेगा और बाहर घूमने-फिरने का योग बन रहा है, ऐसा गणेशजी कहते है। आयात-निर्यात के साथ जुड़े व्यापारियों को लाभ मिलेगा। कोई खोई हुई वस्तु जो नहीं मिल रही थी वापस मिल सकती है। प्रिय व्यक्ति के साथ प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त कर होगा।

वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि आपका का दिन शुभफलदायक होगा। निर्धारित कार्य व अधूरे कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। ननिहाल से आनंदपूर्ण समाचार मिल सकता है। बीमारी में राहत महसूस होगी और नौकरी-पेशा वाले लोगों को लाभ होगा।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाद-विवाद या चर्चा में संयम बरते। आज आपके आत्म सम्मान को ठेस या स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान हो सकता है। पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। नए कार्य की शुरुआत न करें।

राशिफल –

कर्क (Cancer): कर्क राशि के जातकों को शारीरिक-मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। छाती में दर्द से परिवार में अशांति हो सकती है। स्त्री के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। सार्वजनिक रूप से मानहानि हो सकती है, बचें। समय से भोजन नहीं मिलेगा। अनिंद्रा के शिकार होंगे व धन खर्च तथा अपयश मिलने का योग बन रहा है।

सिंह (Leo) : आपका आज का दिन शुभफलदायी है, ऐसा गणेश जी कहते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा व भाई-बंधुओं के साथ समय बीतेगा। किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाना सकते हैं। मित्रों और स्वजनों से भेंट होने के योग हैं। कार्य में सफलता से मित्र खुश होंगे। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि बनेगी।

कन्या (Virgo): आपके लिए आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके कार्य सिद्ध होंगे। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा औऱ आर्थिक लाभ हो सकता है। घूमने की योजना बन सकती है। बौद्धिक चर्चा में शामिल होंगे, लेकिन वाद-विवाद से दूर रहें।

6 राशियों का राशिफल –

तुला (Libra):आज का दिन नए कार्य का शुरु करने के लिए अच्छा है। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी तथा भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। स्थाई संपत्ति से सम्बंधित पत्रों के विषय में सावधानी बरतें। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): निर्धारित कार्य संपन्न न होने से निराश हो सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न ले। पारिवारिक वातावरण में क्लेश बढ़ेगा। लेकिन, मध्याह्न के बाद परिवारजनों तथा भाई-बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं की आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित होंगे। कहीं यात्रा करने जा सकते हैं। मध्याह्न के बाद आप कुछ दुविधा में पड़ सकते हैं। घर में तथा व्यवसायिक स्थल पर कार्यभार बढ़ेगा। अधिक खर्च हो सकता है।

राशिफल –

मकर (Capricorn): गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन लाभदायक है। संबंधियों और मित्रों से भेंट होगी। विवाह के योग्य जातकों को इच्छित पात्र मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यापार की दृष्टि से भी आज का दिन लाभ देने वाला है।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन शुभ है। आज आपको हर कार्य में आसानी से सफलता प्राप्त होगी। जिससे आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण पदोन्नति हो सकती है। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं।

 मीन (Pisces): मन की अस्वस्थता के कारण आप आज व्यग्र रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक थकान और आलस्य का अनुभव होगा। उच्चाधिकारियों से सावधान रहे। संतान के विषय में चिंता सतायेगी। व्यापारी वर्ग को व्यापार में कुछ रुकावट आ सकती है।

Back to top button