दिलचस्प

यकीन मानिये छोटी बच्चियों का इतना शानदार डांस आपने पहले कभी नहीं देखा होगा…. देखें वीडियो!

आज के समय में बच्चों से लेकर बूढों तक को डांस अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। घर के बच्चे हों या बूढ़े जब टीवी पर डांस का कोई कार्यक्रम आता है तो किसी की निगाहें टीवी की स्क्रीन से हटने का नाम ही नहीं लेती हैं। आजकल टीवी पर कई डांस के कार्यक्रम आने लगे हैं। लगभग हर चैनल पर बड़ों से लेकर बच्चों की डांस प्रतियोगिता के कार्यक्रम चल रहे हैं।

इन्ही टीवी चैनलों की वजह से आजकल के युवा डांस में अपना कैरियर भी देखने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों में देश के अन्दर कई नए डांस स्कूल भी खुल गए हैं। टीवी पर आने वाले उन डांस कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बहुत जल्द ही प्रसिद्धि पा लेते हैं। लेकिन आज के समय में प्रसिद्धि पाने का लोगों के पास एक दूसरा तरीका भी है।

हर राज्य की है अपनी एक अलग संस्कृति:

जी हाँ आप सही समझ रहे हैं मैं बात कर रहा हूँ सोशल मीडिया की। आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है। आज के समय में कोई भी बहुत जल्द ही प्रसिद्धि पा ले रहा है। आजकल भारत में धिन्चक पूजा खूब छाई हुई हैं। खैर हम बात कर रहे हैं डांस की। आपको तो पता ही है भारत कई राज्यों में बंटा हुआ है। यहाँ के उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों की अपनी एक अलग संस्कृति और परम्परा है।

देश के हर कोने में है बॉलीवुड की धूम:

लेकिन ऐसा नहीं है कि वहाँ बॉलीवुड की फ़िल्में और गाने लोग पसंद नहीं करते हैं। भारत के हर एक कोने में बॉलीवुड फिल्मों और गानों की धूम मची रहती है। आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही गाने पर बच्चों द्वारा किया गया शानदार डांस का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको यकीन हो जायेगा कि कुछ बच्चे ख़ास हुनर के साथ पैदा होते हैं।

बच्चियों का डांस कर देगा आपको मोहित:

दरअसल यह वीडियो भारत के पूर्वोत्तर राज्य का है, लेकिन यह सही तौर पर पता नहीं चल पाया है कि किस राज्य का है। आप वीडियो में साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि कुछ बच्चियाँ बॉलीवुड की फिल्म रईस के गाने “लैला मैं लैला” पर शानदार डांस कर रही हैं। इन बच्चियों का डांस देखकर आपको लगेगा ही नहीं कि इतनी कम उम्र के बच्चे इतना खुबसूरत डांस कर सकते हैं।

वीडियो देखें- 

Back to top button