अध्यात्म

राशि के मुताबिक लगाएं माथे पर तिलक, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं। जानिए…

जानिए किस राशि के जातक को कौन सा तिलक लगाना रहता है शुभ...

सनातन धर्म से तालुक रखने वाले लोग सामान्यतः माथे पर तिलक लगाते ही हैं। इतना ही नहीं यह तिलक लगाना धार्मिक दृष्टिकोण से भी शुभ माना जाता है। बता दें कि सामान्यतः लोग तिलक लगाना माथे पर तो पसंद करते हैं, लेकिन वह अक़्सर यह नहीं सोचते कि उन्हें कौन सा तिलक लगाना चाहिए या नहीं।

वहीं कुछ लोग तो मंदिर या किसी ख़ास अवसर पर जो तिलक मिला उसे लगा लेते हैं, लेकिन आज हम आपको राशि के अनुसार तिलक लगाने के फायदे के बारे में बताने जा रहें है।

tilak according to zodiac

बता दें कि हिन्दू धर्म में तिलक लगाना कई मायनों में शुभ माना गया है। इसके अलावा ज्योतिष में भी तिलक लगाने के अपने कई फायदे बताए गए हैं। वहीं मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि राशि के अनुसार तिलक लगाने से हर काम में उन्नति मिलती है। इसके अलावा ग्रहों के बुरे प्रभाव भी कम होते है। ऐसे में आइए जानें कि किस राशि वालों को किस रंग का या कैसा तिलक लगाना चाहिए…

मेष राशि (Aries)…

mesh

 

मेष राशि के जातकों को लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाना फलदायक होता है। मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। साथ ही इसका संबंध लाल रंग से है। ऐसे में अगर इस राशि के जातक लाल रंग का तिलक लगाएंगे तो उन्हें हर मायने में उन्नति मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus)…

Taurus

बता दें कि इस राशि के व्यक्तियों को सफेद चंदन का तिलक माथे पर अवश्य लगाना चाहिए। इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र का संबंध सफेद रंग से होता है। ऐसे में यह रंग इस राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है।

tilak according to zodiac

मिथुन राशि (Gemini)…

वहीं मिथुन राशि वालों को अष्टगंध का तिलक लगाना शुभ माना गया है। इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है और कहते हैं कि अष्टगंध इस राशि के लिए लाभकारी होता है।

कर्क राशि (Cancer)…

cancer

इस राशि के जातकों पर चंद्र ग्रह की विशेष दृष्टि रहती है। इसके अलावा चंद्र ग्रह का संबंध भी सफेद रंग से है। ऐसे में इस राशि वालों को सफेद रंग का चंदन तिलक लगाना चाहिए।

सिंह राशि (Leo)…

सिंह राशि वालों के लिए लाल रंग का तिलक लगाना शुभ होता है और इस उपाय से सूर्य मजबूत होता है।

tilak according to zodiac

कन्या राशि (Virgo)…

बता दें कि इस राशि वालों को रक्त चंदन का तिलक लगाना चाहिए। कन्या राशि वालों को रक्त चंदन का तिलक लगाने से आर्थिक समृद्धि प्राप्त होती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)…

वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल रंग सिंदूर का तिलक लगाना शुभ माना जाता है। वैसे इसके पीछे एक अहम कारण यह है कि इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है।

tilak according to zodiac

धनु राशि (Sagittarius)…

इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। ऐसे में इस राशि के लोगों को पीला चंदन या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn)…

मकर राशि के लोगों को भस्म या काले रंग का तिलक लगाना शुभ माना गया है। मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है।

tilak according to zodiac

कुंभ राशि (Aquarius)…

इस राशि वालों को हवन की राख यानि भस्म का तिलक लगाना शुभ माना गया है। इस राशि का स्वामी ग्रह शनि है।

tilak according to zodiac

मीन राशि (Pisces)…

मीन राशि वालों को रोजाना पीले रंग का तिलक लगाना चाहिए। इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है औऱ बृहस्पति को पीला रंग प्रिय है।

Back to top button