विशेष

क्या है ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल की सैलरी? जाने उनकी कुल संपत्ति

पराग अग्रवाल (Parag Agrawal), यह नाम इन दिनों हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और न्यूज चैनल पर छाया हुआ है। दरअसल पराग ट्विटर के नए सीईओ बन गए हैं। पूर्व सीईओ जैक डोर्सी (Jack Dorsey) के इस्तीफा देने के बाद सोमवार को उन्हें कंपनी ने सीटीओ (मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी) के पद से प्रमोशन देकर सीईओ बना दिया।

पराग अग्रवाल के ट्विटर का सीईओ बनते ही सोशल मीडिया पर उनके बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। अब हर कोई उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने को उत्सुक है। गूगल पर उनके बारे में सर्च किया जा रहा है। इसमें एक सर्च उनकी सैलरी यानि पैकेज को लेकर भी है। लोग ये जानना चाहते हैं कि ट्विटर का नया सीईओ बनने पर पराग को आखिर कितनी सैलरी मिल रही है। यदि आपके मन में भी ये सवाल है तो इसका जवाब जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें।

कौन हैं पराग अग्रवाल?

पराग की सैलरी जानने से पहले चलिए उनके निजी जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जान लेते हैं। पराग और उनका परिवार मूल रूप से राजस्थान से ताल्लुक रखता है। पराग 1984 में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (JLN) में पैदा हुए थे। उनके परिवार में माता-पिता और दादा-दादी हैं जो कि धानमंडी और खजाना गली में बने एक किराए के मकान में रहा करते थे।

पराग अग्रवाल के पिता का नाम रामगोपाल अग्रवाल है जो कि मुंबई में बीएमआरसी में नौकरी करते थे। ऐसे में पराग की स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई से ही हुई। वह आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) स्टूडेंट भी रह चुके हैं। यहाँ से पढ़ने के बाद वे आगे की पढ़ाई करने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी चले गए। उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पीएचडी भी कर रखा है।

पराग ने ट्विटर साल 2011 में ज्वॉइन किया था। इसके पूर्व वह याहू और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों में भी वर्क कर चुके थे। 2017 में वह ट्विटर के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) बने थे। पराग ने जनवरी 2016 में विनीता अग्रवाल से शादी राचाई थी। इस शादी से उनका एक बेटा अंश है। वह वर्तमान में अपने बीवी और बच्चे के साथ कैलिफॉर्निया के सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं।

सलाना पैकेज और नेटवर्थ

सोशल मीडिया और अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की जानकारी के अनुसार ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल की सैलरी 10 लाख डॉलर प्लस अतिरिक्त बोनस है। भारतीय रुपए में पराग का सालाना पैकेज लगभग 7.5 करोड़ होता है। कंपनी के बोनस प्लान का हिस्सा होने की वजह से उन्हें टारगेट बोनस से उनकी सैलरी का 150 परसेंट मिलेगा। वहीं पराग की टोटल नेटवर्थ की बात करें तो यह लगभग 1.52 मिलियन डॉलर है।

पराग के बारे में एक और दिलचस्प बात ये है कि बीते दस वर्षों में उन्होंने महज 3200 ट्वीट्स ही किए हैं। लोगों को लगता था कि वे बहुत ट्वीट करते होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। शायद वह अपने इन्साइड वर्क पर अधिक फोकस करते होंगे। वैसे पराग की लोगों के लिए प्रेरणा हैं। उनके जैसे और भी की भारतीय हैं जो अमेरिका की टॉप टेक कंपनी में बड़े पद पर विधमान है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि भारतीय लोग पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का नाम रोशन कर रहे हैं।

Back to top button