समाचार

कोरोना के चलते हुआ इस फेमस कोरियोग्राफर का निधन, सोनू सूद कर रहे थे इलाज में मदद

बीते वर्ष कोरोना महामारी के चलते हमें फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों को खोया। अब इस साल फिर से ये सिलसिला चल पड़ा है। मनोरंजन की दुनिया का एक और बड़ा सितारा दुनिया को अलविदा कह गया। दरअसल तमिल फिल्मों के फेमस कोरियोग्राफर शिवा शंकर (K Sivasankar) का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

वे बीते कुछ समय से कोरोना से संक्रमित थे। उनका अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने के चलते उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। हालांकि यहां वे जिंदगी और मौत की जंग हार गए। उन्होंने 28 नवंबर को अंतिम सांस ली।

शिवा शंकर नेशनल अवॉर्ड विनिंग कोरियोग्राफर थे। उन्होंने तमिल इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में कोरियोग्राफी की थी। कोविड-19 से संक्रमित होने के चलते उनका हैदराबाद के आईजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके यूं अचानक जाने से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। सभी फैंस अपने फेवरेट कोरियोग्राफर के जाने से दुखी हैं।

सोनू सूद कर रहे थे मदद

एक्टर सोनू सूद और साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी कोरियोग्राफर शिवा शंकर के कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनकी मदद को आगे आए थे। वहीं ऐक्टर धनुष ने भी उनकी आर्थिक मदद की थी। सोनू सूद ने सोशल मीडिया के माध्यम से शिव शंकर की मदद की सूचना भी दी थी।

उन्होंने बताया था कि वे लगातार शिव शंकर के परिवार के संपर्क में हैं। उनकी जान बचाने का पूर्ण प्रयास कर रहे हैं। हालांकि उनके निधन की खबर सुन सुनू को भी गहरा झटका लगा।

सोनू ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट में लिखा – “शिव शंकर मास्टरजी के निधन की खबर सुन दिल टूट गया। हमने उन्हें बचाने की पूर्ण कोशिश की थी, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। हम आपको हमेशा मिस करेंगे मास्टरजी। भगवान उनके परिवार को इस दुख से उभरने की शक्ति दे। सिनेमा आपको हमेशा याद रखेगी सर।

राजमौली ने भी जताया दुख

सोनू सूद के अलावा बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने भी शिवा शंकर के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा – “यह जानकार अत्यंत दुख हुआ कि फेमस कोरियोंग्राफर शिव शंकर मास्टर गुरु का निधन हो गया। फिल्म मगधीरा में उनके साथ काम करना एक यादगार अनुभव रहा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।”

चार दशकों से थे एक्टिव

शिवा शंकर पिछले चार दशकों से टॉलीवुड में एक्टिव थे। इस दौरान उन्होंने कई आइकोनिक गानों को कोरियोग्राफ किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1970 में की थी। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया।

साल 2011 में उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया। यह अवॉर्ड उन्हें एसएस राजमौली की फिल्म ‘मगधीरा’ के लिए मिला था। वे डांस के साथ साथ कुछ तमिल और तेलुगू फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके थे।

Back to top button