राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह बड़े चमत्कार से 6 राशि वालों की पलटेगी किस्मत, बुरा समय होगा समाप्त

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 29 नवंबर से 5 दिसंबर 2021 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

mesh

इस सप्ताह आपको नई संस्‍थाओं से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वालों से लेकर अधिकारियों तक कुछ लोगों से अपने करियर को लेकर बातचीत हो सकती है। योजनाएं धीमी गति से पूरी होगी। अपनी काबिलियत व क्षमता का भरपूर उपयोग करेंगे। स्वजनों से अनावश्यक न उलझें। धन मामलों में कुछ चिंताएं भी हो सकती हैं। खास काम या चुनौती नहीं होगी।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोगों को योग्य पार्टनर मिलने के लिए और राह देखनी पड़ सकती है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वस्थ्य सेहत का साथ मिलेगा और आप खेलकूद में हिस्सा लेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

छात्रों को उनके प्रयासों के अनुपात में परिणाम मिलेंगे। अनचाहे बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। जॉब या बिजनेस में कुछ फैसले गलत हो सकते हैं। इसके अलावा विवाद और धन हानि के भी योग बन रहे हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों की वजह से परेशान महसूस कर सकते हैं। कारोबार की उन्नति का कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। रोजगार की तलाश में सफलता मिलेगी। आय के साधनों से अपेक्षित लाभ हेतु भाग-दौड़ रहेगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर द्वारा आनंद प्राप्त हो सकता है। पार्टनर के साथ एकांत में समय बिताने की कोशिश करें।

करियर के विषय में : मेहनत ज्यादा हो सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : पेट और स्किन से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

mithun rashi

इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों से आशीर्वाद मिलेगा और बॉस उनकी सराहना करेंगे। मन की कामनाएं पूर्ण होंगी। सामान की खरीद के लिए उत्तम समय है। उत्तम स्त्री सुख मिलेगा, शुभ प्रसंग का आयोजन होगा। इस सप्ताह प्रयासों के बाद कुछ रुके हुए कार्यों को गति देने में सफल रहेंगे। काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता हैं।

करियर के विषय में : नए कारोबार की रूपरेखा बनने के योग हैं। पढ़ाई के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत संबंधित चिंता बढ़ सकती है, लेकिन वास्तविकता में चिंता करने जैसा कोई भी कारण नहीं होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

cancer

इस सप्ताह किसी करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आप किसी लाभ की आशा रख सकते हैं। मित्रों की तरफ से प्रेम में थोड़ी कमी रहेगी। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। नए बिजनेस का मौका मिलेगा। आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को आपके पक्ष में लाएगा और हर काम के लिए एक उत्साह भी पैदा करेगा। सामाजिक व राजनीतिक सम्मान बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : साथी की तारीफ करें। दाम्पत्य जीवन में विवाद हो सकता है। वाणी पर कंट्रोल रखें।

करियर के विषय में : काम की जगह आपको गैर जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

हेल्थ के विषय में : यह सप्ताह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

leo

इस हफ्ते मित्रों की सहायता से कोई लंबित कार्य बनेगा। व्यवसाय वृद्धि के लिए अधिक परिश्रम की आशा है। इस समय आप पैसों से जुड़ा कोई जोखिम न लें। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति ईमानदार नहीं रहेंगे तो उलझ सकते हैं। नए काम शुरू करने में सावधानी रखनी होगी। अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। पुराने निवेश से भी फायदा होने के योग हैं। आपको गुप्त धन अथवा अप्रत्याशित धन मिल सकता है।

प्यार के विषय में : विवाह संबंधित प्रपोजल आगे बढ़ाने से पहले अधिक सोच-विचार करने की जरूरत होगी।

करियर के विषय में : आपको व्यवसाय में लाभ होंने के संयोग हैं। पदोन्नति की पूरी संभावना है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा रहेगा। लेकिन अस्वस्थता के कारण मानसिक तनाव-दबाव भी रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

kanya

इस सप्ताह नया व्यवसाय प्रारम्भ करने से बचें। नौकरी करने वाले अपने सहयोगियों से मेल जोल बनाये रखे। सप्ताह के मध्य में गृहकलेश और विवादों से आपको सतर्क रहना चाहिए। किसी दूसरे के विवाद में न पड़ें। सप्ताह के अंत में अविवाहितों को उत्तम अवसर प्राप्त हो सकेंगे। आकस्मिक कोई सुखद स्थिति मन को उत्साहित करेगी। दूर स्थानों पर रहने वाले लोगों से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।

प्यार के विषय में : किसी को लव प्रपोजल देना चाहते हैं तो दे दें। पति-पत्नी के संबंध मजबूत होंगे।

करियर के विषय में : धन लाभ की संभावना बन रही है। बिजनेस में भी आपको फायदा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : पानी कम पीने की वजह से पेट संबंधित तकलीफ हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Tula

इस सप्ताह बहुत से मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। आपकी यश प्रतिष्ठा के लिए बढ़िया समय शुरू हो रहा है। यहां आपको कार्य करने का उत्साह, उमंग, ऊर्जा प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोग अपनी दक्षता से आगे बढ़ सकेंगे। सकारात्मकता सोच रखें और सहज गति से आगे बढ़ते रहें। किस्मत के भरोसे आप कोई भी काम न करें तो अच्छा रहेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर से अनबन होने के बाद नई लव स्टोरी शुरू हो सकती है।

करियर के विषय में : आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे।

हेल्थ के विषय में : शरीर में हुए इंफेक्शन की वजह से बुखार जैसी तकलीफ हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

इस हफ्ते परिस्थितियां अनियंत्रित अनुभव हो सकती हैं। व्यापारियों के लिए समय पक्ष का रहेगा। आपको कम समय में अधिक काम पूरा करने की तैयारी रखनी होगी। अचानक बदलती स्थिति आपको व्याकुल रखेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय ठीक है। सप्ताह के आखिरी दिनों में तनाव भी बढ़ सकता है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म करने की कोशिश हो सकती है।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य ठीक-ठीक ही रहेगा। पैरों में दर्द और थकान होती रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

dhanu

इस सप्ताह आपको किसी उलझन भरी स्थिति का समाधान मिल सकता है। आर्थिक लेनदेन में ध्यान रखें। संभव हो तो इस समय के दौरान आर्थिक व्यवहार नहीं करें। आपके कितने ही गुप्त शत्रु आपका अहित करने के लिए ताक में बैठे रहेंगे, इसलिए दूसरे के भरोसे भी मत बैठें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए कही निवेश करने की सोच रहे है, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर भावुक भी है और थोड़ा बिजी भी रहेगा। आपको समय देना होगा।

करियर के विषय में : काम संबंधित बातों में किसी के द्वारा योग्य मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

हेल्थ के विषय में : दांत के रोग हो सकते हैं। मौसमी बदलाव से बुखार आ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Makar

इस सप्ताह के दौरान आपको यश, कीर्ति, मान, प्रतिष्ठा मिलेगी। सामाजिक दायित्वों का निर्वाह होगा। जीवन में बड़े परिवर्तन होने के आसार है इस परिवर्तन में स्वयं को ढ़ालना भविष्य में लाभ देगा। राजनीति में सक्रियता रहेगी। स्टूडेंट्स इस सप्ताह अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव जरूर कर सकते हैं। इन दिनों में अचानक बदलाव के योग हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान देना होगा कहीं कोई चूक न हो जाए।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी के साथ परस्पर समझ बढ़ाने और पुराने मतभेद दूर करने के लिए आप पहल करेंगे।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में मतभेद के कारण आप थोड़े परेशान रहेंगे। पैसों से जुड़ा फायदा होगा।

हेल्थ के विषय में : नींद ठीक ना होने की वजह से उत्साह में कमी महसूस हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

kumbh

बीते सप्ताह के वातावरण की तुलना में इस सप्ताह के दौरान घर का वातावरण शांति वाला रहेगा। जो भी काम आप कर रहे हैं उसमे परेशानियां आना तय है लेकिन काम को करने के नए तरीके ढ़ूंढ़ना आपकी सारी परेशानियों को धीरे-धीरे कम कर देगा। आपको धन हानि और झमेलों का डर रहेगा। आपको कुछ अनचाहे काम भी करने पड़ सकते हैं। साथ काम करने वालों या किसी दोस्त से विवाद हो सकता है।

प्यार के विषय में : पार्टनर और आपके बीच का तालमेल ठीक-ठाक बना रहेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में आपको धन लाभ हो सकता है। लेन-देन में ध्यान रखना होगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपकी सेहत खराब हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Mina

इस सप्ताह धैर्य रखेंगे और शांति से काम लेंगे तो सफल हो जाएंगे। नया कुछ करने के प्रति अरूचि होगी और इच्छापूर्ति जैसे विषयों के प्रति निष्क्रियता रहेगी। बीते हुए समय में उलझे रहने से काम करने की गति धीमी होगी। कुछ लोग आपको गलत सलाह भी दे सकते हैं। सोच-समझकर आगे बढ़ें। इस हफ्ते सोचे हुए काम पूरे नहीं हो पाएंगे। धन निवेश सोच-समझकर ही करें।

प्यार के विषय में : पार्टनर से सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : काम से संबंधित बातों को किसी के साथ चर्चा करके ही सुलझ सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत का लाभ रहेगा। स्वस्थ्य जीवन शैली को अपनाने में जोर देते रहेंगे।

आपने साप्ताहिक राशिफल 29 नवंबर से 5 दिसंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 29 नवंबर से 5 दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 29 नवंबर से 5 दिसंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button