राशिफल

Rashifal 29 November: आज महादेव की कृपा से 6 राशियों को कार्यक्षेत्र में मिलेंगे बेहतर परिणाम

हम आपको सोमवार 29 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। पढ़िए Rashifal 29 November 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको बिजनेस में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। आज आपको कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। हो सकता है यही वो मौका है जो भविष्य में आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकता है। कार्यक्षेत्र में विवाद हो सकता है। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। आप खूब मेहनत करें। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए भी आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका जीवन खुशहाल रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करेंगे। अपना आर्थिक उत्तदायित्व अच्छी तरह से निभा पाएंगे। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने पर आपको ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप कसरत पर ध्यान दें। इससे आपकी सेहत ठीक रहेगी। पैसों की बात करें तो अचानक धन लाभ की संभावना है। अधिकारियों से सहयोग कम ही मिल पाएगा और आपको बिजनेस में सावधान रहना होगा। निजी जीवन की बात करें तो आज कोई पुराना पारिवारिक मसला सुलझ सकता है जिससे घर के माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा। छात्र अपने भविष्य को मजबूत बनाने के लिए कोई ठोस निर्णय लेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वाले आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। किसी नए स्थान पर जाने का योग है। नई चीज भी आप सीख सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी। दिमाग में उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन आपको फायदा भी होगा। छोटी-छोटी घटनाओं को आपको अनदेखा करना चाहिए। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। साथ ही भगवान से अपना रिश्ता जानने की कोशिश भी करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपना धन नई जमीन खरीदने में निवेश कर सकते हैं। यह आपके लिए लाभकारी रहेगा। संतान की ओर से चिंतामुक्त होंगे। कार्यप्रणाली में सुधार से लाभ होगा। यात्रा सुखद एवं लाभकारी रहेगी। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। शिक्षकों के लिए आने वाला समय शुभ रहेगा। मित्रों के साथ भ्रमण मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। किसी अतिथि के आगमन से मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज जल्दबाजी में किसी गलत निर्णय से बचना होगा। ससुराल पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक तनावों को गम्भीरता से लें, लेकिन बेकार की चिंता सिर्फ़ मानसिक दबाव में ही इज़ाफ़ा करेगी। व्यापारी वर्ग को आर्थिक फायदा होने की उम्मीद है। आपका व्यापार तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेगा। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। छात्रों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। रुके कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। अचल सम्पत्ति बढ़ने के संकेत हैं। व्यापारिक देनदारी समाप्त होगी। आप चाहे विद्यार्थी हों या नौकरी-पेशे वाले आज आपके अपनी सोच को सुधारने के प्रयास सफल होंगे। लोगों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। मेहनत के बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं। पिता का सहयोग आपको विषम परिस्थितियों में लड़ने से बचाएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में समय बीतेगा। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आज आप अपने परिश्रम के मुताबिक प्रोफेशन में मनोवांछित सफलता हासिल कर सकते हैं। बढ़ते हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे। नया विचार, तकनीक आपके लिए कारगर और फायदेमंद साबित हो सकती है। मित्र की मदद से काम बन सकता है। किसी कागजात को बिना देखे हस्ताक्षर न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको धन के क्षेत्र में बहुत अधिक लाभ होगा। धन से परिपूर्ण हो जाएंगे। आप अपनी वर्तमान स्थिति से थोड़ा असंतुष्ट हो सकते हैं। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। घरेलू कामों में व्यस्तता बढ़ सकती है। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग कला लेखन से जुड़े हैं वह ख्याति प्राप्त करेंगे। किसी जरूरी काम में रूकावट आ सकती है। दोस्त की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वालों को आज बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आज आमदनी में रुकावट से कुछ आवश्यक काम रुक सकते हैं। परिवार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। आज अपने निर्णयों में आगे बढऩा होगा। सरकारी काम में लापरवाही न बरतें। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनी रहेगी। सामाजिक संपर्कों का फायदा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। जो काम काफी दिनों से करने की सोच रहे थे, आज आप वो कर सकते हैं। शाम तक किसी करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज परिवार के साथ फिल्म देखने, शॉपिंग करने जा सकते हैं। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। किसी के लिए आपके मन में गलत विचारधारा भी बन सकती है। आने वाले कुछ दिनों में बहुत-से अच्छे मौक़े आपके हाथ लगेंगे। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। काम समय पर खत्म करने पर सभी की वाहवाही मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं।

आपने Rashifal 29 November का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 29 November का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 29 November 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>