समाचार

शहर की आलीशान सम्पत्ति हथियाने के लिए बनाएं गए फ़र्जी अधिकारी, सूट-बूट में देते थे दबिश…

फ़र्जी तरीक़े से किसी व्यक्ति को लूटने की खबरें आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन अब कर्नाटक से एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है। जिसे सुनकर आपके कान खड़ें हो जाएंगे। जी हां कर्नाटक सीआईडी की जांच में फर्जी तरीके से बेंगलुरु शहर की संपत्ति हड़पने की कोशिश करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है।

बता दें कि यह गिरोह अवैध रूप से संपत्ति को हड़पने के लिए फर्जी मकान मालिक और फर्जी किरायेदार के बीच एक फर्जी विवाद बनाकर नकली दस्तावेज और अदालतों के फर्जी आदेश के जरिए संपत्ति हड़पने की कोशिश करता था। वहीं इसके लिए फर्जी अधिकारी भी बनाए गए थे जो महंगे महंगे सूट बूट पहनकर दबिश देते थे। इतना ही नहीं इस करतूत में कुछ राजनीतिक रसूख वाले लोग भी शामिल थे।

Gang To Grab In Bengaluru

गौरतलब हो कि कथित तौर पर वकीलों और नकली शिकायतकर्ताओं के गिरोह से जुड़े 118 मामलों वाले बेदखली रैकेट का खुलासा पिछले साल कर्नाटक उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद हुआ था। मालूम हो कि यह खुलासा एक निजी फर्म शाह हरिलाल भीकाभाई एंड कंपनी द्वारा दायर किए गए एक मामले में किया गया था जिसके खिलाफ एक स्थानीय अदालत द्वारा बेदखली का आदेश दिया गया था और यह आदेश उत्तरी बेंगलुरु की एक संपत्ति के लिए नकली किरायेदारों और मालिकों को नकली रखकर प्राप्त किया गया था।

Gang To Grab In Bengaluru

वहीं मालूम हो कि उच्च न्यायालय ने इस बेदखली रैकेट का खुलासा करने के लिए जांच का आदेश दिया था और राज्य सरकार ने इस साल की शुरुआत में सीआईडी ​​को इसकी जांच सौंपी। बेदखली रैकेट मामले में सीआईडी अब तक ​​60 से ज्यादा एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

इसके अलावा जांच में यह भी पता चला है कि अदालतों के नकली आदेश के जरिए संपत्ति हड़पने के कुछ मामलों में हाई प्रोफाइल लोग भी शामिल थे। हालांकि अभी तक सीआईडी ने किसी भी हाईप्रोफाइल व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। लेकिन साल 2018 के एक मामले में भाजपा और कांग्रेस से जुड़े एक पूर्व सांसद से जुड़े कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

Gang To Grab In Bengaluru

इसके अलावा सीआईडी से जुड़े सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक नेताओं और वीआईपी से जुड़े मामलों में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, जिन्होंने संपत्तियों पर अपना अवैध दावा करने के लिए इस गिरोह का इस्तेमाल किया था। वहीं प्राथमिक जांच में वीआईपी के शामिल होने का खुलासा हुआ है। सीआईडी फिलहाल ऐसे मामलों की जांच कर रही है जहां गिरोह द्वारा ही बेदखली का प्रयास किया गया है या उसे अंजाम दिया गया है।

Gang To Grab In Bengaluru

वहीं जांच अधिकारियों के अनुमान के मुताबिक इस गिरोह की मदद से कई वीआईपी लोगों ने कई सौ करोड़ की संपत्ति हड़पी है। इतना ही नहीं कर्नाटक पुलिस के सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि वीआईपी के इशारे पर गिरोह ने पूर्वी बेंगलुरु के कृष्णराजपुरम, बेन्सन टाउन, बनासवाड़ी इलाकों की कई संपत्तियों को निशाना बनाया। वहीं नकली आदेश बनाकर अलग अलग संपत्तियों को हड़पने के लिए गिरोह को करीब 70 लाख रुपए तक दिए गए हैं।

Back to top button