अध्यात्म

नए वर्ष के पहले घर पर लाएं ये शुभ 10 वस्तुएं। फ़िर देखें कैसे बदल जाएगी आपकी क़िस्मत…

घर में नए वर्ष से पहले इन वस्तुओं को दें जगह, फ़िर हो जाएगा आपका भाग्योदय। जानिए...

साल 2022 की शुरुआत में अभी लगभग एक महीने से अधिक का समय शेष है। ऐसे में हर कोई यह चाहता है कि उसका आगामी साल बेहतर गुजरे और साल की शुरुआत कुछ नए और सकारात्मक अंदाज में हो। इतना ही नहीं पिछला दो साल लोगों के लिए कैसा गुजरा है। वह हम सभी भलीभांति समझते हैं। ऐसे में इस नए साल से लोगों को काफ़ी अपेक्षाएं और उम्मीदें हैं।

इस आने वाले साल में लोग पैसों और तरक्की के लिए कई वास्तु उपाय भी करेंगे। ऐसे में आइए हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी बातें बताते हैं। जिन्हें अपनाकर जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि लाई जा सकती है। जानिए नए साल में किन चीजों को घर में लाने से धन की कमी नहीं होगी…

ठोस चांदी का हाथी…

New Year 2022 Vastu Tips

बता दें कि नया साल शुरू होने से पहले इसको घर में रखें। ज्योतिष के अनुसार इसका चमत्कारिक प्रभाव होता है। इसके अलावा राहु और केतु का बुरा प्रभाव इससे समाप्त होता है, साथ ही व्यक्ति के व्यापार तथा नौकरी में उन्नति होती रहती है। ऐसे में हाथी रखने से घर में शांति तथा सुख समृद्धि बनी रहती है।

धातु का कछुआ…

New Year 2022 Vastu Tips

वहीं सबसे पहले आप अपने घर में एक धातु का कछुआ लेकर जरूर आएं। कुछ लोग मिट्टी तथा कुछ लोग लकड़ी का छोटा सा कछुआ लाकर घर में कहीं भी रख देते हैं जो सही नहीं है। अच्छी धातु का कछुआ बनवाएं और चांदी, पीतल या कांसे की धातु से बना कछुआ शुभ रहेगा। इसे उत्तर दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में सुख समृद्धि आती है।

लाफिंग बुद्धा…

नए साल के शुभ अवसर पर आप लाफिंग बुद्धा भी घर में लाकर रख सकते हैं। इसे हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखें और घर में इसे रखने से धन की कभी कमी नहीं रहती है।

स्वास्तिक का चित्र…

घर में स्वास्तिक का चित्र रखने से भी हर मनोकामना पूर्ण होती है और पुराणों में स्वास्तिक को मां लक्ष्मी और गणपति का प्रतीक माना गया है। स्वास्तिक संस्कृत के ‘सु’ और ‘अस्ति’ से मिलकर बना हुआ है, जिसका अर्थ होता है, ‘शुभ’। स्वास्तिक से परिवार, धन, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खत्म होती हैं।

गोमती चक्र…

New Year 2022 Vastu Tips

साधारण पत्थर की तरह दिखने वाला गोमती चक्र काफ़ी चमत्कारिक होता है। गोमती नदी में मिलने के कारण इसे गोमती चक्र कहते हैं। गोमती चक्र के घर में होने से व्यक्ति के ऊपर किसी भी प्रकार की शत्रु बाधा नहीं रहती है और इसको लाकर सिंदूर की डिब्बी में रखना चाहिए। 11 गोमती चक्र लेकर उसे पीले वस्त्रों में लपेटकर तिजोरी में रखने से बरकत बनी रहती है।

मोरपंख…

New Year 2022 Vastu Tips

मोरपंख को भी अत्यंत शुभ और चमत्कारिक माना जाता है। मोरपंख को भाग्यवर्धक भी माना जाता है। ये भाग्य के मार्ग की सारी रुकावटें दूर कर देता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि घर में मोरपंख का गुच्छा नहीं, बल्कि 1 से 3 ही मोरपंख रखने चाहिए।

लघु नारियल…

वहीं लघु नारियलों को लपेटकर तिजोरी में रख दें और दिवाली के दूसरे दिन किसी नदी या तालाब में विसर्जित करने से मां लक्ष्मी लंबे समय तक आपके घर में निवास करती हैं और विसर्जित करने के बाद दूसरा नारियल तिजोरी में रख सकते हैं। हालांकि लघु नारियल के अन्य भी कई प्रयोग हैं। इसके घर में रखे होने से धन तथा समृद्धि बरकरार रहती है।

तोते का चित्र या मूर्ति…

New Year 2022 Vastu Tips

वहीं वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर को लगाने से पढ़ाई में बच्चों की रुचि बढ़ती है। इसके साथ ही उनकी स्मरण क्षमता में भी काफ़ी इजाफा होता है। तोता प्रेम, वफादारी, लंबी आयु तथा सौभाग्य का प्रतीक होता है। इसके अलावा तोता सौभाग्य का प्रतीक होता है। अगर आप घर में बीमारी, निराशा, दरिद्रता तथा सुखों का अभाव महसूस कर रहे हैं तो तोता घर में स्थापित करें और इससे बड़ा फायदा होगा।

मोतीशंख…

New Year 2022 Vastu Tips

वैसे शंख तो ज्यादातर लोगों के घर में होगा लेकिन दक्षिणवर्ती शंख तथा मोती का शंख का अलग ही महत्व रखता है। मोतीशंख थोड़ा चमकीला होता है। इस शंख को विधि-विधान से पूजन कर यदि तिजोरी में रखा जाए तो घर, कार्यस्थल, व्यापार स्थल तथा भंडार में पैसा टिकने लगता है और आमदनी बढ़ने लगती है।

तुलसी या मनी प्लांट…

New Year 2022 Vastu Tips

वहीं आख़िर में बता दें कि नए साल के मौके पर घर में किसी भी तरह का इंडोर प्लांट लगाना शुभ रहेगा। आप चाहें तो तुलसी या मनी प्लांट भी लेकर आ सकते हैं और इन पौधों का घर में रहना बेहद शुभ माना जाता है।

Back to top button