विशेष

मुरादाबाद में शराब के नशे में धुत्त डॉक्टर करते हैं मरीजों का इलाज, हो रहा डॉक्टरी पेशे के साथ खिलवाड़!

मुरादाबाद: भगवान के बाद अगर किसी पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जाता है तो वह डॉक्टर है। भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में डॉक्टर को भगवान के बाद का दर्जा दिया गया है। भगवान जीवन देते हैं लेकिन समय पड़ने पर उस जीवन को बचाने का काम डॉक्टर करता है। लेकिन जब डॉक्टर ही शराबी हो तो वह कैसे लोगों का इलाज करेगा।

इमरजेंसी वार्ड में शराब के नशे में जमकर मचाया उत्पात:

उत्तर प्रदेश में पहले शराबी पुलिस वालों का वीडियो खूव वायरल हुआ। अब बारी है उत्तर प्रदेश के डॉक्टरों की। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कड़े निर्देश के बावजूद जिला अस्पतालों के डॉक्टर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी हाल ही में एक ऐसा मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में देखा गया है। वहाँ के सरकारी अस्पताल के इमेरजेंसी वार्ड में एक डॉक्टर ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया।

अस्पताल के सीनियर मनोरोग चिकित्सक को इस हालत में देखकर आये हुए मरीज हक्के-बक्के रह गए। मुरादाबाद के इमरजेंसी वार्ड में आमतौर पर गंभीर रोगियों का इलाज किया जाता है। लेकिन अस्पताल में तैनात सीनियर मनोरोग चिकित्सक एस. एन. तिवारी मनोरोगियों का इलाज करते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से उनका दिमागी संतुलन बिगड़ा हुआ लगता है।

डॉक्टर साहब को शराब पीकर ड्यूटी करने के लिए मिलना चाहिए मेडल:

यह पहली बार नहीं है जब शराब के नशे में धुत्त होकर डॉक्टर साहब ड्यूटी पर पहुंचे हैं। इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके हैं। इन्होने ओपीडी में इतनी बार शराब पीकर ड्यूटी की है, कि अगर इसके लिए कोई मेडल मिलना होता तो इनको मिल जाता। शराब के नशे में अक्सर डॉक्टर साहब लोगों को अपना वर्षों का ज्ञान मुफ्त में बांटते रहते हैं।

डॉक्टर साहब को इससे पहले भी शराब के नशे में धुत्त कई बार कैमरे में कैद किया गया है। इन पर शराब के नशे में लोगों का इलाज करने के कई आरोप लग चुके हैं, लेकिन डॉक्टर साहब पर इसका कोई असर नहीं होता है। जिला अस्पताल ने भी यह बात स्वीकार की है कि डॉक्टर के खिलाफ कई शिकायतें आ चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

वीडियो देखें-

Back to top button