बॉलीवुड

अपने पति के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंधी प्रिया आहूजा. देखें तस्वीरें…

मशहूर धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाते हुए नजर आ चुकीं अदाकारा प्रिया आहूजा (Priya Ahuja) ने हाल ही में दोबारा शादी की है। जी हां प्रिया आहूजा ने शादी के 10 साल बाद अपने पति के साथ दोबारा सात फेरे लिए और एक बार फ़िर जनम जनम के लिए अपने पति की हो गईं। वहीं बता दें कि प्रिया आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मेहंदी की रस्म की तस्वीरें भी शेयर की हैं। आइए देखते हैं यही तस्वीरें और जानते हैं इस शादी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें…

Priya Ahuja Mehandi Ceremony Pics

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priya Ahuja | NewBornMommy (@priyaahujarajda)


गौरतलब हो कि 20 नवंबर को प्रिया आहूजा ने पति के संग दोबारा शादी की। आपको जानकर हैरानी होगी कि 20 नवंबर को प्रिया आहूजा ने शादी की साहगिरह भी मनाई है। जिसमें उनका लड़का भी शरीक हुए। जिसे मेहंदी की रस्म के दौरान प्रिया आहूजा खूब प्यार करती दिखीं।


कुछ इस अंदाज़ में नज़र आई रीटा रिपोर्टर…

Priya Ahuja Mehandi Ceremony Pics

बता दें कि अपनी मेहंदी सेरेमनी की रस्म में प्रिया अहूजा ग्रीन कलर के खूबसूरत आउटफिट में नजर आईं। तस्वीर में प्रिया आहूजा की ज्वैलरी फैंस का काफ़ी ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

Priya Ahuja Mehandi Ceremony Pics

वही प्रिया आहूजा की मेहंदी की रस्म में सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम भी पहुंची। इस लिस्ट में सुनयना फौजदार और पलक सिंधवानी का नाम शामिल है।

Priya Ahuja Mehandi Ceremony Pics

प्रिया आहूजा (Priya Ahuja) की किसी रस्म में नहीं दिखे टप्पू और बबीता जी…

इसके अलावा प्रिया आहूजा की शादी की सभी रस्मों से टप्पू और बबीताजी दूर ही रहें। जो बात कहीं न कहीं फैंस को हैरान करने वाली भी रही।

वहीं शादी की रस्मों में गोली ने अच्छे से अपना फर्ज निभाया। जी हां तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे गोली, रीटा रिपोर्टर की सेवा करता नजर आ रहा है।

प्रिया आहूजा (Priya Ahuja) ने शेयर की तस्वीरें…

वहीं मालूम हो कि शादी की रस्म खत्म होते ही प्रिया आहूजा ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रिया आहूजा कमाल की लग रही हैं।

Priya Ahuja Mehandi Ceremony Pics

इतना ही नहीं इस मेहंदी की रस्म के दौरान जो ख़ास बात रही। वह ये कि इस दौरान प्रिया आहूजा अपने बेटे को खूब प्यार करती दिखीं। तस्वीर में प्रिया आहूजा और उनका बेटा एक साथ नजर आ रहा है।

Priya Ahuja Mehandi Ceremony Pics

बता दें कि रीटा रिपोर्टर की मेहंदी की रस्म में सोनू साड़ी पहनकर पहुंचीं और तस्वीरों में फैंस सोनू को पहचान ही नहीं पाएं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें…

Priya Ahuja Mehandi Ceremony Pics

वहीं प्रिया आहूजा की मेहंदी की रस्म की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस प्रिया आहूजा की मेहंदी की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। इस दौरान प्रिया आहूजा ने अपने पति के नाम की मेहंदी भी लगवाई। तस्वीर में प्रिया आहूजा के पति उनको किस करते भी नजर आ रहे हैं।


प्रिया आहूजा (Priya Ahuja) है एक बच्चे की मां…

बता दें कि भले प्रिया आहूजा ने दूसरी बार शादी रचाई है, लेकिन वह इससे पहले ही एक बच्चे की मां बन चुकी हैं। मां बनने के बाद प्रिया आहूजा ने दोबारा शादी की है।

Back to top button