बॉलीवुड

क्या प्रियंका चोपड़ा तलाक ले रही है निक जोनास से, अपने प्रोफाइल से हटाया ‘जोनस’ सरनेम

प्रियंका चोपड़ा ने नाम के आगे से हटाया जोनस, मां मधु ने बताया सच

बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा वैसे तो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस समय प्रियंका अपनी शादी को लेकर खासी चर्चा में बनी हुई हैं। जी हां बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस के साथ शादी की थी।

जिसके बाद से ही निक और प्रियंका को पावर कपल में शुमार कर लिया गया था। लेकिन अब शादी के इतने साल बात प्रियंका ने कुछ ऐसा किया है जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि निक और उनके रिश्ते में खटास आ गई है।

priyanka chopra and nick jonas

 

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति हॉलिवुड सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों एक-दूसरे पर अक्सर प्यार जताते हैं और वह इसकी झलक सोशल मीडिया पर अक़्सर फैंस को दिखाते हैं और अब उनके फैंस के लिए एक हैरान करने वाली खबर है।

Priyanka Chopra

जी हां बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नाम के आगे से जोनस हटा दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा आम हो गई है कि कहीं प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से तलाक़ तो नहीं लेने जा रही।

priyanka chopra and nick jonas

 

गौरतलब हो कि देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जोनस जोड़कर अपना नाम बदल लिया था। वह प्रियंका चोपड़ा जोनस लिखती थीं। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने अचानक से अपने नाम के आगे जोनस हटाकर अपने फैंस को चिंता में डाल दिया है।

इसके साथ ही फैंस के बीच इस बात पर चर्चा हो रही है कि ये कपल तलाक तो नहीं ले रहा है। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भले ही अपने नाम से जोनस हटा लिया है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अभी भी एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं।

priyanka chopra and nick jonas

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर, 2018 को शादी की थी और वह जल्द ही अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाने वाले हैं। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिवाली भी एक साथ मनाई थी। जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

वहीं अब बात वर्क फ्रंट की करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ में नजर आई थीं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा हॉलिवुड फिल्म ‘सिटाडेल’, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ और ‘मैट्रिक्स 4’ के अलावा फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ आगामी दिनों में काम करती दिखाई देंगी।

तलाक़ की अफवाहों के बीच मां मधु ने किया रिएक्ट…

 

बता दें कि दरअसल शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने नाम के आगे जोनस लिखने लगी थीं, लेकिन अचानक से अब प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नाम के आगे से जोनस हटा दिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया और ऐसी अफवाहें उड़ने लगीं कि निक- प्रियंका तलाक लेने वाले हैं।

वहीं अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि, “ये सब बकवास है। अफवाहें मत फैलाइए!” ऐसे में अब यह कयास भी लगाएं जा रहें हैं कि जल्द शायद प्रियंका सामने निकलकर आएं और इन अफवाहों पर रोक लगाएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Back to top button