विशेष

पति को सबक सिखाने के लिए पूनम ढिल्लों ने बनाए थे पराये मर्द से संबंध, लेकिन दांव पड़ गया उल्टा

तीन - तीन डायरेक्टर के साथ रही रिलेशन में, पति ने भी ऐसे बर्बाद की थी उनकी जिंदगी

पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) 70 और 80 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 100 से भी अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। वह बेहद कम उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ गई थी। करियर के शुरुआत में उन्होंने बंगाली, कन्‍नडा, पंजाबी और मराठी फिल्‍मों में भी काम किया। पूनम जब 16 साल की थी तभी उन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया था।

बॉलीवुड डेब्यू

पूनम ने बॉलीवूड डेब्यू 1978 में आई फिल्म ‘त्रिशूल’ से किया था। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, संजीव कपूर और हेमा मालिनी जैसे बड़े-बड़े को-स्टार थे। हालांकि पूनम को असली पहचान 1979 में आई फिल्म ‘नूरी’ से मिली। इस फिल्म में वह अकेली लीड एक्ट्रेस थी।

पूनम ने अपने फिल्मी करियर में कई बॉलीवुड सितारों संग काम किया। अमिताभ बच्चन, सनी देओल से लेकर कमल हासन तक उनकी जोड़ी कई बॉलीवुड एक्टरों के साथ हिट रही। पूनम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रही। उनकी लाइफ में कई मर्द आए और गए।

लव अफेयर्स

पूनम का नाम बॉलीवुड के कई बड़े फिल्म डायरेक्टर्स के साथ जुड़ा। इस लिस्ट में पहला नाम फिल्म डायरेक्टर रमेश सिप्पी का है। दोनों में प्यार की शुरुआत तो हुई, लेकिन साथ ज्यादा लंबा नहीं रहा।रमेश सिप्पी का साथ छोड़ने के बाद पूनम ने फिल्म मेकर यश चोपड़ा का दामन थाम लिया। दोनों की नजदीकियों की खबरें मीडिया में आने लगी।

हालांकि पूनम का सिरियस लव अफेयर राज सिप्पी से रहा। वह उन्हें बहुत चाहती थी। लेकिन समस्या ये थी कि राज पहले से ही शादीशुदा थे। वह अपनी पहली बीवी को तलाक देकर पूनम से शादी करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। ऐसे में पूनम की रियल लाइफ की प्रेम कहानी हमेशा अधूरी ही रही।

शादी, धोखा और तलाक

इतनी अधूरी प्रेमी कहानियों के बाद पूनम की लाइफ में अशोक ठाकेरिया (Ashok Thakeria) आए। इनके साथ पूनम की प्रेम कहानी पटरी पर आने लगी। दोनों एक दूसरे को बहुत चाहने लगे। ऐसे में दोनों ने 1988 में शादी रचा ली। पूनम के घरवाले इस शादी से खुश नहीं थे, लेकिन फिर भी एक्ट्रेस ने उनकी नहीं सुनी और अशोक संग सात फेरे ले लिए। इस शादी से उन्हें बेटा अनमोल ठाकेरिया और बेटी पालोमा ठाकेरिया हुई।

शादी को महज दो साल ही हुए थे कि पूनम और अशोक के बीच अनबन की खबरें आने लगी। अशोक का किसी दूसरी महिला से अफेयर शुरू हो गया था। इस बात से पूनम बड़ी परेशान हो गई थी। ऐसे में उन्होंने पति को सबक सिखाने का अनोखा तरीका अपनाया था। पूनम को जब शादी में धोखा मिला तो वह भी गैरमर्द की तरफ आकर्षित होने लगी। उनका हांगकांग के एक बिजनेसमैन किकू से पूनम का अफेयर हो गया।

शादी में इतनी प्रॉबल्स आने के बाद पूनम ढिल्लो और अशोक ठाकेरिया ने इसे खत्म करने का निर्णय लिया। दोनों ने शादी के नौ साल बाद 1997 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद दोनों बच्चों की कस्टडी पूनम को मिली। वर्तमान में वह अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। शादी में मिले धोखे के बाद पूनम ने दोबारा कभी शादी करने की हिम्मत नहीं की। वह 59 की उम्र में अकेले ही जीवन जी रही हैं।

Back to top button