दिलचस्प

वरमाला के दौरान ही दुल्हन ने तोड़ी शादी, अचानक इस कारण से दूल्हे पर भड़क गई दुल्हन

शादी से पहले ही दुल्हन पक्ष ये काम कर लेता तो कभी नहीं आती ऐसी नौबत

बिहार के पूर्वी चंपारण से एक हतप्रभ करने वाली घटना सामने आई है। आप लोग अक्सर सगाई के बाद रिश्ता तोड़ने, शादी के बाद तलाक होने की खबरें पढ़ते रहते होंगे लेकिन आज आपको ऐसी खबर से हम अवगत कराते हैं जिसमें वरमाला के दौरान ही शादी टूट गई और दूल्हा को बगैर दुल्हन खाली हाथ घर लौटना पड़ा।

दरअसल पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट पंचायत में रविवार यानी 21 नवंबर को दूल्हा पक्ष बरात लेकर दुल्हन के यहां पहुंचा। धूमधाम से दूल्हा पक्ष ने दुल्हन के द्वार पर एंट्री मारी। दुल्हन पक्ष की तरफ से भी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दुल्हन सज चुकी थी। दूल्हा भी अपने राबो-रवाब में था। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक दुल्हन के मन में दूल्हे को देखकर ऐसा ख्याल आया जिसे देखकर उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

dulha

दूल्हा पक्ष ने काफी आस लेकर दुल्हन को साथ ले जाने के लिए बारात लाया था लेकिन रविवार की रात आई इस बारात को बगैर दुल्हन ही लौटना पड़ा। असल में वरमाला के दौरान दुल्हन ने दूल्हा को करीब से देखा तो उसे दूल्हा पसंद नहीं आया। इस पर दुल्हन कुछ देर तक तो मन मसोस करती रही लेकिन अंत में उसका मन जवाब दे गया और फिर ऐन वक्त पर वरमाला के समय ही दुल्हन ने दूल्हा से शादी करने से इनकार कर दिया।

कुछ समय बाद लोगों को जब यह मामला समझ आया तब मान-मनौव्वल का दौर शुरू हुआ। दुल्हन की माता पिता और परिवार जनों ने खूब मनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन अपने वादों से टस से मस नहीं हुई और अंततः यह शादी टालनी पड़ी। यह वाकया गायघाट पंचायत के गायघाट चौक का है। आपको बता दें कि दूल्हा पक्ष पहाड़पुर थाना क्षेत्र के लौकहा पकड़िया से बारात लेकर दुल्हन के यहां गायघाट में पहुंचा था।

बारात में शामिल कुछ लोगों से बातचीत करने पर पता चला कि बारात तो बिल्कुल समय से दरवाजे पर पहुंच गई। इसके बाद बारातियों की आवभगत की गई, फिर जय माल का दौर शुरू हुआ। जयमाल के वक्त जब दुल्हन ने दूल्हा को करीब से देखा तो वहीं शादी से इंकार कर दिया।

इसके बावजूद पारिवारिक और सामाजिक दबाव के बाद कुछ कार्यक्रम आगे बढ़ाएं गए लेकिन शादी के समय दुल्हन का धैर्य जवाब दे गया और फिर उसने बिल्कुल साफ लहजे में शादी करने से इंकार कर दिया। इस कारण से शादी बीच में ही रुक गई। सुबह देर तक समझाने का दौर चलता रहा पर दुल्हन अपने इरादे से नहीं मुकरी और अंत में दूल्हा पक्ष को बिना दुल्हन लिए ही खाली हाथ वापस घर लौटना पड़ा।

गायघाट के स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की की मां अभी भी मनाने की कोशिश कर रही है। अगर लड़की अब भी तैयार हो जाती है तो यह विवाह मंदिर में हो सकता है। आपको बता दें कि शादी तय करने से पहले वधू पक्ष ने लड़के को पहले से सामने से नहीं देखा था।

केवल लड़के की फोटो देख कर ही शादी तय कर दी गई थी क्योंकि लड़का पक्ष ने कहा था कि बेटा बाहर है इस कारण से वो सामने से नहीं मिल सकता लेकिन जब शादी के वक्त दूल्हा घर पर पहुंचा तो तस्वीर में दिख रहे लड़के में और सामने से देखने पर बहुत अंतर पता चला। जिसके बाद लड़की ने लड़के को शादी करने से इनकार कर दिया।

Back to top button