समाचार

बच्चों को कुएं में फेंक खुद भी कूद गई मां, CCTV में कैद हुआ पूरा नजारा, सामने आई बड़ी वजह

एक मां के लिए उसके बच्चे ही सबकुछ होते हैं। वह अपने बच्चों पर थोड़ी सी आंच भी नहीं आने देती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मां से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपने दो बच्चों को कुएं में फेंक दिया। इतना ही नहीं बाद में वह खुद भी कुएं में कूद गई। महिला की पहचान 28 वर्षीय निशा देवी (पुत्री लाला यादव) के रूप में हुई हा। वह रानीतालाब थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मठिया गांव की रहने वाली थी।

रविवार को वह पटना के बिक्रम आई थी। यहीं उसने एक कुएं में बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। लेकिन ऐसा क्या हुआ जो महिला ने अपने जिगर के दो टुकड़ों सहित खुदखुशी कर ली? चलिए जानते हैं।

बेटे का इलाज कराने आई थी मां

निशा देवी की शादी दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के हरेरामपुर गांव के दिनेश यादव के पुत्र नीरज कुमार के साथ हुई थी। इस शादी से उसे दो बच्चे हुए थे। बड़ा बेटा आयुष कुमार दो साल का था जबकि छोटा बेटा अंकित तो बस तीन माह का था। महिला अपने मायके से पटना के बिक्रम बड़े बेटे का इलाज कराने आई थी। यहां असपुरा स्थित धर्मकांटा के पास करीब सवा बारह बजे वह घटनास्थल पर खड़ी ट्रक की आड़ लेकर कुएं तक पहुंची।

दो बच्चों समेत कुएं मे कूदी

पास में स्थित एक सैलून वाले ने बताया कि उसने महिला ट्रक के पीछे जाते देखा था, लेकिन उसे लगा कि वह शौच करने जा रही है। इसके बाद धर्म कांटा का कर्मचारी कुएं के बगल में स्थित चापाकल पर पानी पीने गया। यहां उसने कुएं के पास महिला की चप्पल देखी।

फिर जब उसने नीचे झाँका तो अंदर महिला और दो बच्चों के शव पानी में तैरते दिखे। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस बल और ग्रामीणों की सहायता से सीढ़ी लगाकर तीनों शवों को बाहर निकाला।

चल रही थी पति से अनबन

शव की शिनाख्त के बाद महिला के मायके वालों को सूचना दी गई। वहीं तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना में भेजा गया। मृतिका के भाई प्रद्युम्न कुमार ने पुलिस बातीय कि उसकी बहन को ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। उन्होंने छठ के पूर्व बहन को मारने की कोशिश की थी।

उसने ये बात अपने पिता को बताई थी। इसके बाद पिताजी उसे मायके ले आए थे। शनिवार की रात बहन का मोबाईल पर पति से झगड़ा हुआ। भांजे की तबीयत भी खराब थी। ऐसे में जीजा नीरज कुमार ने बहन को बेटे को लेकर इलाज के लिए बिक्रम आने को कहा। लेकिन यहां यह दुखद घटना घट गई।

सीसीटीवी में कैद हुई खुदखुशी

उधर यह पूरी घटना धर्मकांटे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा अजय सकता है कि महिला पहले अपने दोनों बच्चों को कुएं में फेंकती है और फिर खुद उसमें कूद जाती है।

फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। हालांकि मृत महिला के पिता लाला यादव पोस्टमार्टम के लिए एम्स गए हैं। सोमवार को उनके आने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Back to top button