दिलचस्प

दूल्हे को देखते ही बेकाबू हुई दुल्हन, बोली- आओ मुझे उठाओ.. Video में देखें फिर क्या हुआ

दुल्हन ने किया स्टेज पर चढ़ने से इनकार, बोली- आओ मुझे उठाओ..

शादी का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर शादी के वीडियोज की बाढ़ सी आ गई है। शादी है ही ऐसी चीज जिसे हर कोई एन्जॉय करना पसंद करता है। फिर यह शादी अपनी हो या दूसरों की। इसमें शामिल होने का मजा ही कुछ और होता है। आजकल शादियों में बहुत हंसी मजाक होता है।

अब वह जमाना गया जब दुल्हन शादी वाले दिन चुपचाप रहती थी और किसी से नजरे तक नहीं मिलाती थी। आज के जमाने की दुल्हने शादी में न सिर्फ एन्जॉय करती है, बल्कि लोगों के सामने बिल्कुल शर्माती भी नहीं है।

दुल्हन ने किया स्टेज पर चढ़ने से इनकार

सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक बेबाक दुल्हन का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे को एक दिलचस्प टास्क देती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की रस्में बस शुरू होने वाली है। दूल्हा पहले से ही स्टेज पर आकर खड़ा है। दुल्हन सजधज के स्टेज की तरफ बढ़ती है। इ

स दौरान उसके आसपास और भी कई लोग खड़े रहते हैं। हालांकि स्टेज के नजदीक आते ही दुल्हन रुक जाती है। वह स्टेज पर चढ़ने से इनकार कर देती है।

दूल्हे की गोद में जाने की जिद पर अड़ी दुल्हन

दुल्हन स्टेज से कुछ दूरी पर खड़ी हो जाती है। वह दूल्हे को आवाज लगाकर कहती है “राहुल! आओ मुझे उठाओ”। दुल्हन की यह बात सुन आसपास मौजूद लोग हंसने लगते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि दुल्हन और उसके घरवालों ने पहले से मिलकर ऐसा कोई प्लान बना रखा था।

वैसे बता दें कि आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को तरह-तरह के दिलचस्प टास्क भी देते हैं। यहाँ दुल्हन ने अपने दूल्हे को उसे गोद में उठाकर स्टेज तक ले जाने का टास्क किया।

दुल्हन को गोद में उठाकर ले गया दूल्हा

दुल्हन के आग्रह करने के बाद दूल्हा स्टेज से नीचे उतरकर आता है। वह दुल्हन को गोद में उठाता है और स्टेज की तरफ जाने लगता है। शुरुआत में तो सब सही होता है लेकिन स्टेज चढ़ते समय वह थोड़ा लड़खड़ाने लगता है। उसे दुल्हन के वजन के साथ स्टेज की सीढ़ियों को चढ़ने में थोड़ी दिक्कत आती है, हालांकि वह किसी तरह मैनेज कर लेता है और दुल्हन को सफलतापूर्वक स्टेज पर ले आता है।

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इसे WedAbout नाम के अकाउंट ने साझा किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “श्रद्धा आर्य की ब्राइडल एंट्री खास थी क्योंकि उनके दूल्हे ने उन्हें उठाया और मंच पर ले गए! क्या इससे प्यारा कोई और कुछ हो सकता है?”

वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया। लोग इस पर दिलचस्प कमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने लिखा “गरिमत रही कि दूल्हा दुल्हन को ले जाते समय गिरा नहीं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “ये दुल्हन तो बहुत ही डेरिंग निकली”। फिर एक अन्य शख्स लिखता है “बेबाक दुल्हन! मेहमानों के सामने ऐसी डिमांड करने के लिए सच में हिम्मत चाहिए।”

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WedAbout.com (@wedabout)

वैसे आप लोगों को दुल्हन का यह अंदाज कैसा लगा?

Back to top button