दिलचस्प

फैंसी झूले से ग्रैंड एंट्री कर इतरा रहे थे दूल्हा-दुल्हन, अचानक टूटा झूला और.. देखें Video

शादी दूल्हा और दुल्हन दोनों के जीवन का खास पल होता है। ऐसे में वे इस पल को हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहते हैं। इस चक्कर में आजकल शादियों में अलग-अलग तरह की एंट्रियाँ होने लगी है। कभी दूल्हा-दुल्हन बुलेट से आते हैं तो कभी हवा में तैरते झूले से उनकी शानदार एंट्री होती है। इस तरह की अलग और धांसू एंट्री कर वे अपनी शादी को स्पेशल बनाने की कोशिश करते हैं।

कुछ तो ऐसी चीजें सोशल मीडिया पर वीडियो डाल शेखी बघारने के लिए भी करते हैं। लेकिन कई बार ऐसी स्टाइल मारना महंगा भी पड़ जाता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए।

दूल्हा-दुल्हन ने झूले से की शानदार एंट्री

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी में फैंसी झूले पर बैठकर ग्रैंड एंट्री मारते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन सभी मेहमानों के ऊपर हवा में तैरते एक सुंदर झूले में बैठे हैं। यह झूला दिखने में बहुत ही सुंदर है। इसे अच्छे से सजा रखा है।

सभी मेहमानों की नजर इस झूले पर ही होती है। हर कोई दिल थामकर दूल्हा-दुल्हन की इस ग्रैंड एंट्री का इंतजार करता है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि दूल्हा-दुल्हन की सभी मेहमानों के सामने पोपट हो जाती है।

बीच में टूटा झूला और हो गई पोपट

सभी मेहमानों की अटेंशन पाकर दूल्हा-दुल्हन बड़े खुश हो गए। उन्हें लगा कि हमारा ये ग्रैंड एंट्री का आइडिया तो कमाल का है। हर कोई हमे ही ध्यान से देख रहा है। जब सोशल मीडिया पर हम ये वीडियो डालेंगे तो सभी हमारी तारीफ करेंगे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये एंट्री के चक्कर में लोग उनकी तारीफ नहीं करेंगे, बल्कि उनके ऊपर जोर-जोर से हंसेंगे।

दरअसल दूल्हा-दुल्हन का यह फैंसी झूला जैसे ही आगे बढ़ता है तो वह बीच में टूट जाता है। इसके टूटने से दूल्हा और दुल्हन धड़ाम से नीचे गिर जाते हैं।

नजारा देख हर कोई रह गया दंग

दूल्हा-दुल्हन को नीचे गिरता देख शादी में आए मेहमान हैरान रह जाते हैं। वह तो गरिमत रहती है कि यह जोड़ा डायरेक्ट जमीन पर गिरने की बजाय वहाँ रखी एक टेबल पर गिरता है। इस कारण शायद उन्हें चोट कम लगी होगी। हालांकि उन्हें कितनी चोट लगी है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

लोगों ने लिए मजे

इस घटना का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो लोगों ने मजे लेना शुरू कर दिए। एक शख्स ने लिखा कि “स्टाइल मारने के चक्कर में करवा ली ना अपनी बेइज्जती।” वहीं दूसरे ने कहा “और पड़ो इन चोंचलों में। चुपचाप सीधे सादे तरीके से आ नहीं सकते थे।” वहीं एक ने लिखा “भाई लोगों आप सभी अपनी शादी में ये स्टाइल कॉपी करने की कोशिश न करें। हमेशा सेफ एंट्री ही चुने।”

देखें वीडियो

वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही यदि आप अपनी शादी के लिए कोई ऐसी रिस्की एंट्री प्लान कर रहे हैं तो इस वीडियो को दस बार और देख विचार बदल लीजिए।

Back to top button