समाचार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने साधा योगी पर निशाना, कहा कानून व्यवस्था में जीरो है योगी सरकार!

लखनऊ: कल उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को आये हुए सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे हो गए थे। इस उपलक्ष्य में योगी सरकार ने अपने 100 दिनों की सफलता पर श्वेतपत्र जारी किया था। अब यह बात हर किसी को पसंद आये यह जरूरी तो नहीं। इसपर बसपा सुप्रीमो मायावती भड़क गयीं। आपको पता ही होगा इस विधानसभा चुनाव में काफी लोग उम्मीद कर रहे थे कि बसपा की सरकार बनेगी।

मायावती ले रही हैं जमकर बदला:

चुनाव के बाद बसपा की क्या हालत हुई थी, यह किसी से छिपी नहीं है। बसपा की इतनी बुरी हालत पहले कभी शायद ही हुई थी। अब मायावती उसका बदला जमकर निकाल रही हैं। मायावती ने योगी सरकार पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने चुनावी वादों पर 10 प्रतिशत भी अमल नहीं किया है। अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था के मामले में उनकी सरकार बिल्कुल जीरो है।

सौ में से नहीं दिया जा सकता एक नंबर भी:

अपने एक बयान में मायावती ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था के मामले में बुरी तरह पिट गयी है। पिछले 100 दिनों में प्रदेश में लूट-मार, चोरी, जातीय हिंसा, महिला उत्पीड़न, डकैती, हत्या, वसूली, माफिया, सामंतवाद और सांप्रदायिक तत्वों का आतंक बहुत ज्यादा बढ़ गया है। मायावती ने कहा कि इस सरकार को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था के मामले में 10 दिन में 100 में से एक नंबर भी नहीं दिया जा सकता।

तुष्टिकरण की नीति से है इतनी बुरी हालत:

चुनाव के समय जो इस सरकार ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर वादे किये थे, उसपर 100 दिन में 10 प्रतिशत भी खरी नहीं उतरी है। मायावती ने बीजेपी और संघ पर भी अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि भगवा तुष्टिकरण की संघी नीति को अपना आदर्श बनाकर चल रहा है। इसी वजह से प्रदेश में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की इतनी बुरी हालत है।

केंद्र सरकार की तरह ही विफल है योगी सरकार:

मायावती ने कहा कि यह सरकार अपनी उपलब्धियों के लिए ना ही कोई श्वेत पत्र निकाल रही है और ना ही उपलब्धि पुस्तिका निकालने का सामर्थ्य जुटा पा रही है। आम जनता का विश्वास अब बीजेपी पर से उठता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार जन कल्याण के मामलों में जनता से धोखा कर रही है, वैसे ही प्रदेश की योगी सरकार भी कर रही है।

Back to top button
?>