बॉलीवुड

5 सेकंड की सिन की वजह से अभिनेत्री मंदाकिनी का चौपट हो गया था करियर, फ़िर इंडस्ट्री से हुई ग़ायब.

अपने दौर की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार मंदाकिनी ने अपने समय में लोगों को खूब दीवाना बनाया था। जी हां भले ही मंदाकिनी का फिल्मी करियर छोटा रहा हो और उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। लेकिन सुपरहिट फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में उनकी अदाओं ने दर्शकों पर ऐसा जादू किया कि आज भी लोग उन्हें भूल नहीं पाते।

इसके अलावा यूं तो मंदाकिनी ने कई सारी फिल्मों में काम किया लेकिन ‘राम तेरी गंगा मैली’ में निभाया गया गंगा का उनका किरदार ही लोगों की जुबां पर रह गया।

 

बता दें कि मंदाकिनी मात्र 16 साल की उम्र में मशहूर हो गई थी। उन्हें ‘राम तेरी गंगा मैली’ में दिए गए बोल्ड सीन के लिए आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म के रिलीज के साथ ही उनका नाम लोगों की जुबान पर चढ़ गया और अभिनेत्री रातों रात शिखर पर पहुंच गईं। लेकिन जितनी तेजी से लोगों ने उन्हें सफलता तक पहुंचाया उतने जल्दी नीचे भी उतार दिया।

Mandakini

गौरतलब हो कि मंदाकिनी का असली नाम ‘यस्मिन जोसेफ’ है और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं। कहा जाता है कि मंदाकिनी को ‘राम तेरी गंगा मैली’ साइन करने से पहले तीन फिल्ममेकर रिजेक्ट कर चुके थे। वहीं मंदाकिनी फिल्मों में अपने काम से ज्यादा मोस्टवांटेड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के साथ अफेयर की वजह से चर्चा में रही।

Mandakini

80-90 के दशक में अपनी बोल्डनेस का जलवा दिखाने वाली मंदाकिनी का नाम कभी भी सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार नहीं हो पाया। मालूम हो कि मंदाकिनी ने साल 1985 में फिल्म ‘मेरा साथी’ से डेब्यू किया था। कहा जाता है कि एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर ने पहली बार मंदाकिनी को देखा था।

उस वक्त मंदाकिनी महज़ 22 साल की थी। ऐसे में राज कपूर ने ही ‘राम तेरी गंगा मैली’ में कास्ट करने से पहले यस्मिन से बदलकर उनका नाम मंदाकिनी नाम कर दिया था।

Mandakini

वहीं इस फिल्म में मंदाकिनी ने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे। खासतौर पर झरने के नीचे वाला सीन। यह सीन आज भी दर्शकों के दिलों-दिमाग में बना हुआ है। ऐसा कहें तो यह ग़लत नहीं होगा। इस सीन में मंदाकिनी ने केवल सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें उन्हें झरने के नीचे खड़े होना था। इस सीन को राज कपूर ने सेंसर बोर्ड में कैसे पास कराया इसके बारे में आज भी लोगों को कोई विशेष जानकारी नहीं है।

Mandakini

Mandakini

बता दें कि मंदाकिनी ने अपने फिल्मी करियर में ‘आग और शोला’, ‘अपने अपने’, ‘प्यार करके देखो’, ‘हवालात’, ‘नया कानून’, ‘दुश्मन’ जैसी फिल्मों में काम किया है। मंदाकिनी आखिरी बार साल 1996 में फिल्म ‘जोरदार’ में नजर आई थीं।

mandakini

वहीं साल 1994 में दाऊद इब्राहिम के साथ मंदाकिनी की एक वीडियो वायरल हुई थी। इतना ही नहीं मंदाकिनी को 1994-95 में दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखा गया। जिसके बाद दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया।

Mandakini

गौरतलब हो कि मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया। कहा ये भी गया कि दाऊद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया। बदनामी हुई तो काम मिलना कम हो गए। हालांकि मंदाकिनी ने हमेशा दाऊद संग अपने रिश्ते से इनकार ही किया।

वहीं आख़िर में बता दें कि मंदाकिनी ने साल 1990 में पूर्व बुद्धिस्ट मोंक डॉक्टर कग्यूर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी की है। मंदाकिनी के दो बच्चें हैं। बेटे का नाम राबिल है और बेटी का नाम इनाया ठाकुर है।

Back to top button