बॉलीवुड

बैंक लूटना चाहता है करीना कपूर का बेटा तैमूर, पापा सैफ अली खान ने बताया बेटे की इच्छा

बैंक चोर बनना चाहता है तैमूर, चुराना चाहता है सबके पैसे, खुद पापा सैफ अली खान ने खोला राज

जब भी बॉलीवुड स्टार किड्स की बात आती है तो सबसे पहला नाम तैमूर अली खान का ही आता है। वह स्टार किड्स में सबसे अधिक पॉपुलर है। उसकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। ‘कॉफी विद करन’ में सैफ अली खान ने बताया था कि तैमूर की एक तस्वीर 1500 रुपए में बिकती है। फोटो का इतना रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। दरअसल तैमूर की क्यूटनेस की वजह से उसकी तस्वीरों के इतने दाम हैं।

करीना कपूर भी आए दिन सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वह कभी मम्मी तो कभी पापा के साथ पब्लिक प्लेस में दिख जाता है। वैसे कई बार तैमूर की नैनी भी उसे लेकर बाहर निकलती है। तैमूर अभी 4 साल का है। लोगों को उसके बड़ा होने का अभी से इंतजार है। वह बड़ा होकर पापा की तरह एक्टर बनेगा या दादा (मंसूर अली खान पटौदी) की तरह क्रिकेटेर, ये तो समय ही बताएगा। वैसे तैमूर से उसकी इच्छा पूछी जाए तो वह एक बैंक चोर बनना चाहता है।

बैंक चोर बनना चाहता है तैमूर

आपको जान आश्चर्य होगा लेकिन ये सच है। तैमूर एक बैंक चोर बनना चाहता है। इस बात का खुलासा खुद उनके पापा सैफ अली खान ने किया है। दरअसल सैफ हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर आए थे। उनके साथ फिल्म की को-स्टार रानी मुखर्जी भी थी। यहां सैफ ने तैमूर को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए।

तलवार के साथ लोगों का पीछा करता था तैमूर

सैफ ने शो में बताया कि जब मेरी ‘तान्हाजी’ फिल्म रिलीज हुई थी तब तैमूर नकली तलवारों के साथ लोगों का पीछा करता था। उन्होंने हाथ में तलवार लेकर तैमूर की नकल उतारे हुए कहा कि “तैमूर ‘तान्हाजी’ रिलीज होने के बाद नकली तलवार उठाकर लोगों का हिंसक तरीके से पीछा करता था।”

चुराना चाहता है सबके पैसे

सैफ की बातें सुन रानी मुखर्जी हंसने लगती है। वह सैफ से कहती हैं “तैमूर के लिए अभी ये सब करना अच्छी बात है, वो चंचल है।” इस पर सैफ बोलते हैं “मैं उससे अपने रोल के बारे में कहता था कि ये अच्छा आदमी है, लेकिन वो कहता है- मुझे तो बुरा आदमी बनना है और मुझे बैंक से पैसे चुराने हैं। सबका पैसा चुराना है।

तैमूर की शरारतों से ऐसे निपटते हैं सैफ

सैफ की बात सुन रानी मुखर्जी बोली “लगता है तैमूर गलत राह पर जा रहा है।” इस पर सैफ ने बताया कि वह ऐसी स्थिति में कैसे तैमूर की शरारतों से निपटते हैं। सैफ कहते हैं कि “मैं तैमूर को उसकी मां करीना कपूर को सौंपते हुए कहता हूं कि प्लीज इसे सुधारो।”

तैमूर के साथ स्ट्रिक्ट होना पड़ेगा

एक अन्य इंटरव्यू में सैफ ने बताया था कि तैमूर घर में सभी पर धौंस जमाता है। इसलिए शायद उसे लेकर अब स्ट्रिक्ट होना पड़ेगा। उन्होंने ये भी बताया कि मेरा ये तीसरा बच्चा है, लेकिन करीना का पहला है इसलिए वह तैमूर को थोड़ा बिगाड़ रही हैं।

फोटो खिंचवाना पसंद नहीं

एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया था कि तैमूर को फोटो खिंचवाना पसंद नहीं है। जब भी करीना कपूर उनकी फोटो खींचती हैं तो वह उन्हें माना करते हुए कहता है “नो फोटो प्लीज।

Back to top button