दिलचस्प

दुल्हन ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, हरियाणवी स्टाइल में लगाए जबरदस्त ठुमके, देखें Video

शादियों का सीजन एक बार फिर से शुरू हो गया है। हर गली मोहल्ले में शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगी है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी शादी के वीडियोज की भरमार हो गई है। इनमें से कुछ वीडियो तो इतने अच्छे होते हैं कि उन पर से नजर हटाने का मन ही नहीं करता है। खासकर दुल्हन से जुड़े वीडियोज लोगों को बहुत पसंद आते हैं।

दुल्हन ने हरियाणवी स्टाइल में किया डांस

dulhan

एक लड़की के लिए उसकी शादी जिंदगी का सबसे खास पल होता है। ऐसे में वह इस शादी में परफेक्ट दिखना पसंद करती है। वह अपनी शादी का हर पल यादगार बनाना चाहती है। पहले के जमाने में दुल्हन अपनी शादी में चुपचाप एक जगह शर्माते हुए बैठी रहती थी। हालांकि अब चीजें बदल रही हैं। अब दुल्हने अपनी शादियों में खुलकर एन्जॉय करती हैं। यहां तक कि कई दुल्हन अपनी शादी में जबरदस्त डांस भी करती हैं।

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। इस वीडियो में एक दुल्हन हरियाणवी स्टाइल में जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हन सजधज पर फुल हरियाणवी स्टाइल में ठुमके लगाती है। दुल्हन इतना अच्छा डांस करती है कि उसके पास खड़े लोग भी अपने पैर ठिरकाने को मजबूर हो जाते हैं।

देखकर खुश हुआ हर कोई

दुल्हन का यह डांस सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई। आजकल हर दुल्हन अपनी शादी में ग्रैन्ड एंट्री का सपना देखती है। इसमें अधिकतर डांस करते हुए भी लाइमलाइट चुराती हैं। इस दुल्हन का डांस देख लोग बड़े खुश नजर आ रहे हैं। उनकी खुशी कमेंट सेक्शन में साफ देखी जा सकती है। हर कोई दुल्हन की तारीफ में दिलचस्प कमेंट्स कर रहा है।

एक यूजर ने लिखा कि “दुल्हन का डांस सच में शानदार है।” वहीं दूसरे ने कहा “वाह! क्या गजब का डांस किया है। देखकर मजा आ गया।” फिर एक कमेंट आता है “ये देखकर खुशी हुई कि आजकल की लड़कियां अपनी शादी में खुलकर एन्जॉय कर रही हैं।” फिर एक बंदा लिखता है “मैं भी अपनी शादी में मेरी दुल्हन को नाचने को कहूंगा।” बस इसी तरह के और भी कई दिलचस्प कमेंट्स आने लगे।

बताते चलें कि इंस्टाग्राम पर यह वायरल वीडियो photoshoot_wedding नाम के पेज ने शेयर किया है। इस पेज पर आपको शादी से जुड़े और भी कई दिलचस्प वीडियोज देखने को मिल जाएंगे।

देखें Video

उम्मीद करते हैं कि आपको दुल्हन का यह डांस अच्छा लगा होगा। हम भी आपको यही सलाह देंगे कि अपनी शादी में खुलकर डांस करें। लोग क्या कहेंगे इसकी परवाह न करें। वैसे जाते जाते चलिए आपको एक और डांस वीडियो दिखा जाते हैं।

इनका डांस भी देख लीजिए

दुल्हन का एक और वीडियो

वैसे आप लोगों को ये डांस वीडियोज कैसे लगे हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button