समाचार

BRAKING NEWS : भारतीय सीमा में घुसी चीनी सेना, भारत के दो बंकर उड़ाये!

नई दिल्ली चीन ने एक बार फिर भारत के प्रति अपने आक्रामक रवैये को जाहिर करते हुए अपनी सेना को सिक्किम सेक्टर में भेजा है। चीनी सेना ने घुसपैठ के बाद दो भारतीय बंकरों को भी उड़ा दिया है और भारतीय सैनिकों से धक्कामुक्की भी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चीनी सैनिकों ने सिक्किम, भूटान और तिब्बत सीमा के डोक ला इलाके में घुसपैठ की है। चीन के इन सैनिकों ने पिछले 10 दिनों से भारतीय सीमा में डेरा डाल रखा है। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चीनी सैनिकों ने घेराबंदी कर ली है। Chinese troops intrude Sikkim.

चीनी सेना ने घुसपैठ कर दो भारतीय बंकरों को किया तबाह :

चीन ने पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में घुसपैठ कर भारत-चीन सीमा पर निगरानी कर रहे भारतीय फौज को ललकाते हुए उनके साथ धक्कामुक्की भी की है। चीनी सेना ने दादागीरी दिखाते हुए दो भारतीय पोस्ट को भी तबाह कर दिया है।  हालांकि, भारतीय जवानों ने चीनी सेना को और अंदर दाखिल होने से रोक दिया है।

आपको बता दें कि सिक्किम के डोका ला जनरल इलाके में चीनी सेना और भारतीय सेना के बीच पिछले 10 दिनों से विवाद काफी बढ़ गया है। इससे पहले खबर आई थी की चीनी सेना ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर निकले जत्थे को बीच में ही रोक दिया है।

2008 में भी हुई थी ऐसी ही घटना :

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब चीनी सैनिकों ने सिक्किम-भूटान-तिब्बत सीमा पर इस तरह का अतिक्रमण किया हो। चीनी सैनिकों ने नवंबर 2008 में भी भारतीय सेना के बंकरों को तबाह कर दिया था। चीन के साथ लगातार बढ़ते विवाद के मद्देनजर बीते 20 जून को दोनों देशों के सीनियर अफसरों ने फ्लैग मीटिंग की थी, लेकिन उसका कुछ खास असर नही दिख रहा है।

गौरतलब है कि भारत का चीन के साथ सीमा विवाद काफी पुराना है। चीनी सैनिक द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ की खबरें अक्सर आती रहती हैं। भारत और चीन के बीच 4000 किलोमीटर से अधिक लंबी नियंत्रण रेखा तीन सेक्टरों पूर्वी, मध्य और पश्चिमी सेक्टर में बंटी हुई है।

***

Back to top button