दिलचस्प

लड़की को मिली अनोखी जॉब, Boss फेसबुक चलाए तो मारती है थप्पड़, जाने सैलरी

सोशल मीडिया के जहाँ कुछ फायदे हैं, वहां कुछ नुकसान भी है। एक सबसे बड़ा नुकसान है इसकी लत लग जाना। आज का युवा सोशल मीडिया पर दिन के कई घंटे गुजार देता है। वह पल-पल पर अपना सोशल मीडिया अकाउंट चेक करता है। इस लत के चक्कर में उसकी प्रोडक्टिविटी (उत्पादकता) भी कम हो जाती है। वह काम या पढ़ाई करने की बजाय सोशल मीडिया पर वक्त बर्बाद करता है। अपनी इस लत से छुटकारा पाने के लिए एक शख्स ने बड़ा ही अनोखा तरीका निकाला है।

फेसबुक चलाने पर लड़की मारती है थप्पड़

manish sethi

एक भारतीय मूल के अमेरिकी शख्स ने अपनी फेसबुक की लत छुड़वाने के लिए एक लड़की को किराए पर रखा है। यह लड़की शख्स को तब-तब एक थप्पड़ मारती है जब-जब वह फेसबुक चलाता है। मतलब लड़की को सिर्फ शख्स को फेसबुक चलाने पर थप्पड़ मारने के पैसे मिलते हैं। यही उसकी जॉब है। इस खबर के वायरल होने के बाद दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने भी भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

चांटा मारने के मिलते हैं 600 रुपए प्रति घंटा

manish sethi

यह अनोखा मामला अमेरिका का है। यहाँ सैन फ्रांसिस्को के ब्लॉगर मनीष सेठी ने अपनी फेसबुक की लत छुड़वाने के लिए एक कारा नाम की लड़की को जॉब पर रखा था। वह लड़की को 8 डॉलर यानि लगभग 600 रुपए प्रति घंटा देता था। बताते चलें कि ये मामला करीब नौ साल पुराना है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है।

आइडिया ने बढ़ा दी प्रोडक्टिविटी

laptop work

लड़की को फेसबुक चलाने पर थप्पड़ मारने के लिए नौकरी पर रखने का यह आइडिया आपको भले फनी या बचकाना लग रहा हो। लेकिन शख्स ने बताया था कि जब से उसने इस लड़की को इस काम के लिए हायर किया है तब से उसकी प्रोडक्टिविटी 98% हो गई है। मतलब उसका फेसबुक चलाने से जो टाइम बर्बाद होता था, उसका इस्तेमाल काम में हुआ और इसका फायदा दिखने लगा।

एलन मस्क ने दी प्रतिक्रिया

मनीष सेठी का यह एक्सपेरिमेंट वैसे तो नौ साल पुराना है, लेकिन दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देकर इसे फिर से वायरल कर दिया। उन्होंने इस खबर को रिट्वीट करते हुए हॉट की इमोजी बनाई।


इस पर मनीष सेठी ने रिप्लाई करते हुए लिखा “इस फोटो में लड़का मैं ही हूं। एलन मस्क के शेयर के बाद शायद मेरी रीच अब और बढ़ जाएगी।”

देखें वीडियो


इस मामले का एक वीडियो भी बड़ा वायरल हुआ था। इसमें लड़की अपने बॉस को फेसबुक इस्तेमाल करने पर थप्पड़ मारती हुई नजर आती है।

वैसे इस अनोखे आइडिया पर आपकी क्या राय है? यदि आप भी किसी लत से परेशान है तो खुद को थप्पड़ मारने के लिए लड़का या लड़की हायर कर लीजिए।

Back to top button