समाचार

बच्चे के लालच में किया लड़की का रेप, बीवी के पेट में तकिया बांध पीड़िता के बच्चे को बताया अपना

माता-पिता बनने का सपना हर कपल देखता है। लेकिन दुर्भाग्य से किसी-किसी को ये सुख नहीं मिल पाता है। ऐसे में वह बच्चे की चाह में बहुत हाथ-पैर मारता है। लेकिन मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के उज्जैन (ujjain) में एक दंपति ने तो बच्चा पाने के लालच में इंसानियत को तार-तार कर दिया। उसने पहले एक 19 साल की लड़की खरीदी, फिर उसका कई माह तक रेप करता रहा। इसके बाद जब लड़की गर्भवती हुई और उसने बच्चे को जन्म दिया तो शख्स ने पीड़िता को धक्के मारकर निकाल दिया।

16 महीने लड़की को छिपाकर रखा

यह अनोखा मामला उज्जैन के तराना तहसील के काठबड़ौदा का है। यहां राजपाल सिंह दरबार नाम के उपसरपंच और उसकी पत्नी को बच्चा नहीं हो रहा था। ऐसे में राजपाल ने नागपूर से एक लड़की को खरीद लिया। उसने इस लड़की को 16 महीने तक घर में छिपाकर रखा। इस दौरान वह लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा।

पत्नी के नाम से किया लड़की को एडमिट

लड़की के रेप के बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। जब डिलीवरी का समय आया तो राजपाल सिंह ने लड़की को अपनी पत्नी के नाम और दस्तावेजों के आधार पर अस्पताल में एडमिट किया। वह चाहता था कि बच्चा उसकी पत्नी के नाम पर ही पैदा हो। लड़की ने जैसे ही बच्चे को जन्म दिया तो आरोपी ने उसे कुछ ही घंटों में अस्पताल से भगा दिया।

पत्नी को प्रेग्नेंट दिखाने के लिए बांधा तकिया

आरोपी इतना चालक था कि उसने अपने आसपास और जान पहचान के लोगों को यही बताया कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है। इसके लिए उसने पत्नी के पेट में तकिया बांध दिया था, ताकि वह प्रेग्नेंट दिखे। वहीं सच में प्रेग्नेंट पीड़ित लड़की को उसने दुनिया से छिपाकर रखा। वह उसे डॉक्टर के पास चेकअप के लिए भी चोरी छिपे ले जाता था।

पत्नी की हो गई थी नसबंदी

राजपाल सिंह दरबार और उसकी पत्नी के शादी के बाद दो बच्चे थे। हालांकि कुछ समय बाद दोनों की मौत हो गई थी। वहीं राजपाल अपनी बीवी की पहले से नसबंदी करवा चुका था। ऐसे में उसकी पत्नी दोबारा मां नहीं बन सकती थी। बस इसी के चलते उसने यह घिनौना खेल खेला।

ऐसे खुली पोल

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को 6 नवंबर को पीड़ित लड़की लावारिस हालत में मिली। उसके पेट में इंफेक्शन हो गया था, उसकी हालत खराब थी, ऐसे में उसे वन स्टॉप सेंटर लाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। पूछताछ में पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई।

एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि 19 वर्षीय पीड़िता नागपुर की रहने वाली है। उसके माता-पिता नहीं हैं। वह अपने छोटे नाबालिग भाई के साथ रहती थी। चंदा नाम की एक महिला ने उसे शादी का झांसा देकर राजपाल सिंह को बेचा था। उसने 16 महीने यौन शोषण किया और बच्चा होते ही धमकी देकर निकाल दिया। पीड़िता ने ये भी बातया कि आरोपी की पत्नी उसे अपने पति के साथ रहने को कहती थी, उसके साथ मारपीट भी होती थी।

Jail

5 आरोपी पर दर्ज हुआ केस

इस मामले में पुलिस ने कुल पांच आरोपियों पर धाराओं 344, 376-A, 365, 377, 323, 506 और 120-B के तहत केस दर्ज किया है। इसमें राजपाल सिंह दरबार और उसकी पत्नी के अलावा, उसके जीजा वीरेंद्र सिंह, भांजा कृष्ण पाल सिंह और लड़की बेचने वाली चंदा शामिल है।

Back to top button