रिलेशनशिप्स

लड़की ने चुना अंधा बॉयफ्रेंड, गिनाए कई फायदे, लिस्ट देख आप भी चाहेंगे ब्लाइन्ड लाइफ पार्टनर

हर लड़की अपने लिए सपनों का राजकुमार ढूंढती है। उसकी कोशिश यही रहती है कि उसे एक सुंदर और हर तरह से परफेक्ट बॉयफ्रेंड मिले। एक शानदार पार्टनर की तलाश में वह कई लड़कों को धड़ाधड़ रिजेक्ट भी कर देती है। कुल मिलाकर लड़कियां लड़कों की कमियों को बर्दाश्त नहीं करती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलाने जा रहे हैं जिसे न तो लुक की परवाह है और न ही कमियों की। बल्कि वह तो खुशी-खुशी एक अंधे शख्स को डेट (Woman Dating a Blind Boyfriend) कर रही हैं।

महिला ने अंधे शख्स को बनाया बॉयफ्रेंड

दरअसल निया एस्पेरांज़ा (Niya Esperanza) नाम की एक महिला का TikTok वीडियो इन दिनों बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अंधे ब्वॉयफ्रेंड को डेट करने के फायदे (benefits of blind boyfriend) बता रही हैं। महिला खुश होते हुए कई ऐसे पॉइंट्स बताती है जो कि सिर्फ एक अंधा बॉयफ्रेंड ही कर सकता है। इन पॉइंट्स पर एक सामान्य शख्स कभी खरा नहीं उतर सकता है।

लोगों को पसंद आई महिला की सोच

निया एस्पेरांज़ा नाम की इस लड़की की सोच बाकी सभी लड़कियों से बहुत अलग है। वह बिना झिझक के एक अंधे शख्स को डेट कर रही हैं। वह अपने रिलेशनशिप से बहुत खुश हैं। बल्कि वह तो अंधे बंदे को डेट करने के फायदे दुनिया को भी बता रही हैं। उनके फायदों की लिस्ट इतनी शानदार है कि उसे देख आप भी अपने लिए एक अंधे लाइफ पार्टनर की तलाश करने लगेंगे।

अंधे बॉयफ्रेंड के फायदे

1. महिला ने अंधे बॉयफ्रेंड का पहला फायदा बताते हुए कहा कि वह किसी भी गैर-महिला की तरफ देखता नहीं है। ऐसे में वह इस चीज को लेकर कभी इनसिक्योर महसूस नहीं करती है। अक्सर लड़कों की आदत होती है कि वह प्रेमिका होते हुए भी दूसरी लड़कियों पर चांस मारते हैं, लेकिन अंधे बॉयफ्रेंड के साथ ये दिक्कत नहीं होती है।

2. महिला के लिए दूसरा फायदा ये है कि उसे हर दम सजना संवरना नहीं पड़ता है। उसे इस बात की परवाह नहीं होती है कि वह कैसी दिख रही है। अक्सर लड़कियां अपने पार्टनर के सामने खूबसूरत दिखने के लिए बहुत समय और पैसा बर्बाद कर देती है। लेकिन अंधे बॉयफ्रेंड के केस में इस टेंशन से आजादी मिल जाती है। इसका एक मतलब ये भी हुआ कि उसका बॉयफ्रेंड लड़की के लुक से नहीं बल्कि उसके व्यक्तित्व से प्यार करता है।

3. यदि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के लिए कोई गिफ्ट खरीदती है या सरप्राइज प्लान करती है तो उसे ये चीजें उससे छिपानी नहीं पड़ती है। वह उसके सामने ही सारी प्लानिंग कर सकती है।

4. चौथा फायदा ये होता है कि वह जब चाहे अपने बॉयफ्रेंड का वीडियो या फोटो क्लिक कर लेती है। उसे इस बात की जानकारी नहीं रहती है। ऐसे में उसे हमेशा एक नेचरल फोटो मिलते हैं।

5. पांचवा फायदा गिनाने हुए लड़की बताती है कि अंधा बॉयफ्रेंड होने की वजह से उसे कभी बैकसीट ड्राइविंग नहीं करनी पड़ती है। हर बार उसे कार या बाइक चलाने का मौका मिलता है।

वैसे इन फायदों को जानने के बाद क्या आप अपने लिए एक अंधा पार्टनर चाहेंगे?

Back to top button