दिलचस्प

लड़की ने लगाई कोरोना वैक्सीन और बन गई 7 करोड़ की मालकिन, जानिए कैसे हुआ ये

कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में तबाही मचाकर रखी है। ऐसे में लगभग सभी देश अपने यहाँ कोरोना वैक्सीन का कार्यक्रम तेजी से आगे बड़ा रहे हैं। कुछ देशों में लोग कोरोना वैक्सीन को लेकर इतना उत्साह नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में उन्हें आकर्षित करने के लिए सरकार जागरूकता फैलाने के अलावा उन्हें लालच भी दे रही है। कुछ देशों में तो लॉटरी और लकी ड्रॉ जैसे प्रोग्राम भी चलाए जा रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की एक लड़की को कोरोना वैक्सीन लगवाने के बदले लगभग सात करोड़ रुपये का इनाम मिल गया।

vaccine

30 लाख लोगों में अकेली लड़की ने मारी बाजी

दरअसल ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली जोआने नाम की एक लड़की ने कोरोना वैक्सीन लगवाकर 7 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। यह इनाम लड़की को मिलियन डॉलर वैक्स कैंपेन के अंतर्गत मिला है। इस दौरान करीब 30 लाख लोगों ने वैक्सीन लगाई थी। लेकिन जैकपॉट की रकम जोआने नाम की लड़की ने ही जीती।

रकम जीतकर लड़की बोली ‘ये सपने जैसा है’

इनाम जीतने वाली लड़की खुद ये नहीं जानती थी कि वैक्सीनेशन के कारण वह करोड़पति बन जाएगी। इस इनाम की रकम को जीतने पर उनसे कहा कि ये किसी सपने जैसा है। लड़की ने बताया कि उनसे कोरोना का टीका लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। उनसे यह रजिस्ट्रेशन ‘द मिलियन डॉलर वैक्स अलायंस लॉटरी सिस्टम’ में किया था। इसके बाद उसका नंबर आने पर उनसे वैक्सीनेशन कराया। फिर कुछ समय बाद एक लकी ड्रॉ हुआ जिसमें लड़की को विजेता घोषित किया गया।

पहले नहीं उठाई थी लॉटरी की कॉल

दिलचस्प बात ये थी कि जब लड़की ने लॉटरी जीती तो उसे कॉल किया गया, लेकिन उसने पहली कॉल उठाई ही नहीं। उसने कॉल मिस कर दी। हालांकि बाद में जब उसे दोबारा कॉल किया गया तो उसने फोन उठा लिया। जब उसे जैकपॉट जीतने की खबर दी गई तो उसके लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो गया। उसे ये सब एक सपने जैसा लगा। बताते चलें कि लड़की को  लॉटरी का यह पैसा सरकार और चैरिटेबल संस्थाओं ने मिलकर दिया है।

स्कीम से सरकार को हुआ लाभ

वैक्सीनेशन के लिए लोगों को लॉटरी का लालच देना काम आ रहा है। इससे सरकार को काफी लाभ मिल रहा है। पैसों के लालच में बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं। वहीं इसे देख कई अन्य देश भी ऐसी स्कीम लेकर आ रहे हैं। फिलहाल भारत में ऐसी कोई स्कीम नहीं है, लेकिन इसके बावजूद यहाँ वैक्सीनेशन प्रक्रिया काफी जोरों शोरों से चल रही है।

Back to top button