अध्यात्म

राशिफल 26 जून 2017 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन!

26 जून 2017, सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 26 June 2017 Monday.

राशिफल 26 जून 2017 –

मेष (Aries): गणेशजी आज मेष राशि वाले जातको को अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने का सलाह देते हैं। गृहस्थजीवन में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। अधिकार वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। योजनानुसार आर्थिक लाभ होगा। आज आपको मानसिक रूप से थकान का अनुभव हो सकता है व अधिक परिश्रम करने के बावजूद फल की प्राप्ति कम होगी।

वृषभ (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि अधिक भावुकता के कारण आप अस्वस्थ हो सकते हैं। आज कोई नया कार्यप्रारंभ न करें। वाणी और भाषा पर संयम रखें। खान-पान में लापरवाही न करें। आज आपके स्वभाव में भावुकता हो सकती है। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में खुशहाली का माहौल होगा। नौकरी में आपको साथियों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज खुद को आमोद-प्रमोद में भुला दिजिए। मनोरंजन में खो जाइये। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्र उपलब्ध होंगे। आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। पूरे दिन अति-संवेदनशीलता से घिरे रहेंगे, जिसकी नजह से आपकी भावना को जोट पहुंच सकती है। मां की बीमारी को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

राशिफल –

कर्क (Cancer): गणेशजी आज आप नकारात्मक व्यवहार कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। ससुराल एवं मायके से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। व्यवसाय से लाभ होने का योग बन रहा है।

सिंह (Leo): आज पूरे दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी भी कार्य को करने के लिए आप तुरंत निर्णय ले सकते हैं। पिता तथा बडों का आशिर्वाद व उनकी ओर से लाभ मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि, वाणी और व्यवहार में उग्रता रहेगी। आज आपको अधिक क्रोध आ सकता है।

कन्या (Virgo): गणेशजी का कहते हैं की आज आप में शारीरिक स्फूर्ति और चेतनाशक्ति का अभाव रहेगा। सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखें। आज के दिन आपके लिए अच्छे संयोग बन रहे हैं। आज आपके मन में प्यार एवं भावना का भाव रहेगा। दोस्तों एवं सम्बंधी से भेंट या सौगात मिल सकता हैं।

6 राशियों का राशिफल –

तुला (Libra): गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला होगा। आज आपको एक साथ कई लाभ होने के योग बन रहे हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। स्थाई संपत्ति से सम्बंधित पत्रों के विषय में सावधानी बरतें। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए पैसों के लिहाज से बहुत अच्छा बितेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और ब्याज, कमिशन से पैसे मिलने कि संभावना है। निर्धारित कार्य संपन्न न होने से निराश हो सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न ले। पारिवारिक वातावरण में क्लेश बढ़ेगा।

धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं की आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित होंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपको आज उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

राशिफल –

मकर (Capricorn): ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। किसी आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाने का अवसर मिल सकता है। मन में व्यग्रता रहेगी इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय ले। मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन लाभप्रद है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और मान- सम्मान में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। आज आप दृढ मनोबल और आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे। प्रणय प्रसंग आपके दिन को और अच्छा बनाएंगे।

मीन (Pisces): व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग बन रहा है। पिता और बड़ों से आशीर्वाद व लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, ऐसा गणेश जी कहते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरते। मित्रों का सहयोग मिलेगा और आज आपका मन भावनाओं से व्यथित रहेगा। लेकिन किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य न करें।

Back to top button