राशिफल

Rashifal 7 November: आज इन 5 राशियो को प्रत्येक कार्य में मिलेगी सफलता, पराक्रम में होगी वृद्धि

हम आपको रविवार 7 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। पढ़िए Rashifal 7 November 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको कहीं जाने की योजना रद्द करनी पड़ सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। भविष्य के बारे में बहुत बारिकी से विचार करना होगा। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। चिड़चिड़ापन रह सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आज के दिन सोचे गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। कठोर मेहनत आपके भाग्य को सपोर्ट करेंगी। मुमकिन है इस वजह से आज आपके जीवनसाथी भी आपसे नाराज रहें। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। थकान व कमजोरी महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप चाहे जितनी कोशिश क्यों न कर लें, आप सभी की इच्छाओं को पूरा नहीं कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई पुराना मामला आज आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। पारिवारिक कलह आपकी एकाग्रता भंग कर देगा और आप अपने काम पर ध्यान नही दे पाएंगे। शारीरिक रूप से आलस्य रहेगा। संतानों के साथ मतभेद रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णयों को आज संभव हो तो टाल दें। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द अपने निजी मामलों को सुलझाएं।

surya dev

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी, इसे त्यागने की कोशिश करें। प्रशासन से जुड़े लोग उद्देश्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग नये क्रिएटिव विचारों से काफी प्रभावित रहेंगे। दोपहर बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता प्राप्त कर सकेंगे। आज कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। यह मुलाकात आपके रोजगार आपके व्यापार में लाभदायक साबित होगी। मेडिकल से संबंधित व्यापार करने वालों के लिए दिन मुनाफे से भरा रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नौकरी-व्यवसाय में सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आपके मन में नई उमंग और उत्साह का संचार होने जा रहा है। आपको मानसिक शांति मिलने जा रही है। वाणी और नफरत की भावना पर संयम रखें। आज किसी प्रकार की यात्रा के बारे में सोच रहे हों तो उसे टाल दें। आपको कहीं से कोई अच्छा समाचार भी सुनने को मिल सकता है, परिवार के लोग आपसे काफी संतुष्ट रहने वाले हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज से आय में स्थिति में सुधार आना प्रारंभ होगा। खान-पान में विशेष ध्यान रखिएगा। विरोधी आपके कार्य को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस की बढ़ोतरी के लिए परिवार के साथ विचार-विमर्श करेंगे। संभव हो तो प्रवास टालिएगा। काम में सजक रहें। आज काफी मेहनत और संघर्ष के बाद आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आप उन्हें कोई सरप्राइज़ गिफ्ट दे सकते है। आज आपका मनोबल कायम रहेगा, आपके भीतर जीवनशक्ति का भी संचार होगा। आपकी आकांक्षाएं और इच्छाएं भी पूर्णता की ओर है। किसी की नाराजगी दूर होगी। आपके जो भी मुद्दे और शिकायते थी, उनका आपको एहसास होगा की इनकी वजह से आपके रिश्तो में कितनी खटास आई थी। कारोबार में लाभ होगा और आमदनी बढ़ने के भी आसार हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप लापरवाही ना करें। योग-ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। विवाह हेतु प्रयासरत जातकों को सुखद समाचार मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, पर धैर्य से काम लें तो सम्बंधो में मधुरता बनी रहेगी। साहसिक फैसलों के कारण आपको सफलता मिल सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

Hanuman

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कानूनी मामलों में आपकी रुचि हो सकती है। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अचानक कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है पेट संबंधित व्याधियों के योग हैं। मन में उठते नकारात्मक विचार खुद पर हावी न होने दें। दफ्तर में आज उत्साहजनक स्थिति बनेगी। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन ठीक है। अनावश्यक खर्च हो सकता है। काम ज्यादा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। नौकरी, करियर और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है। आपकी उत्सुकता भी चरम पर हो सकती है। आज आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। आज आपका व्यवहार सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी भूमिका प्रबंधन से जुड़ी हुई है, तो आपके लिए दिन अच्छा हो सकता है। अगर आप नई नौकरी या प्रमोशन की कोशिश में हैं तो आपकी ये कोशिश पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

धन के व्यय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। निवेश या पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। किसी से विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में विवाद संभव है। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आपका कामकाज में मन लगेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है। ऑफिस और घर के बीच संतुलन नहीं बना पाएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आपको फायदा मिलेगा। नया काम शुरू करने के बजाय पुराना काम समेटने पर ज्यादा ध्यान दें। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। आज कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं, जो आपको बड़ा फायदा देने वाला होगा। पूरी मेहनत करने पर मजा आएगा। किए गए कामों के अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं। दोस्तों और परिवार वालों से सहयोग मिल सकता है।

आपने Rashifal 7 November का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 7 November का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 7 November 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>