विशेष

महिला थी पेटदर्द से परेशान, इलाज के दौरान पेट से निकला कुछ ऐसा की डॉक्टर्स हुए हैरान।

नमस्कार दोस्तों। कहा जाता है स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति होती है। निरोगी शरीर में मन और दिमाग भी स्वस्थ रहते हैं। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने स्वास्थ्य की ओर ठीक से ध्यान नही दे पा रहे जिसकी वजह से हमें कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें ब्लड प्रेशर से जुड़ी बीमारियां, शुगर तथा मोटापा आम बात है। कई बार तो हम अपने खान-पान में इतनी लापरवाही बरतते हैं जिसकी वजह से काफी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 150 live worms in woman stomach.

वैसे देखा जाए तो हर डॉक्टर हमें यही सलाह देते हैं कि खान-पान की ओर खास ध्यान दिया जाए, फल-सब्जियां खाने से पहले ठीक से धो ली जाए। अगर ऐसा नही करते हैं तो सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन सोचने वाली बात तो यह है कि हम में से कितने लोग इस सलाह को गंभीरता से लेते हैं? शायद कुछ लोग ही। डॉक्टर्स की मानें तो अगर हम साग-सब्जियां बिना धोए ही उपयोग में लाते है तो उनके द्वारा उनमें मौजूद सूक्ष्म जीव, जिन्हें खुली आंखों से देखना लगभग असंभव है, हमारे शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।

औरत को कई दिनों से पेटदर्द की शिकायत थी :

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली इलाके में उजागर हुआ है। मुगलसराय की एक नई बस्ती में एक औरत को कई दिनों से पेटदर्द की शिकायत थी। शुरुआत में उन्होंने इस मामले में ध्यान नही दिया, लेकिन जब दर्द असह्य हो गया, तो उनके परिजन उन्हें करीबी अस्पताल में ले गए। जहां पर अल्ट्रासाउंड करने के बाद पता चला कि उनके आंतों में सैकड़ों केंचुए पनप रहे थे।

पेट मे से निकले हर केंचुए की लंबाई लगभग 10 इंच थी :

लगभग चार घंटे की लंबी मशक्कत करने के बाद ऑपरेशन सफल रहा। उस महिला के पेट से एक या दो नही, बल्कि पूरे डेढ़ सौ केंचुए निकाले गए। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर आनंद तिवारी बताते है कि पेट में से निकले हर केंचुए की लंबाई लगभग 10 इंच थी। केंचुओं ने पेट को चारों बाजू से जकड़ लिया था। डॉ. तिवारी कहते है कि आम तौर पर किसी इंसान के पेट से तीन या चार कीड़े ही निकलते देखा है, लेकिन एक साथ इतनी संख्या में केंचुओं को निकलते देखना वाकई आश्चर्यजनक है। वे खुद हैरान थे। डॉक्टर्स का मानना है की ऐसे मामले अक्सर हमारी लापरवाही के कारण देखने को मिलते हैं। बिना धोए उपयोग में लाने वाली साग-सब्जियों में केंचुए के अंडे हो सकते है, जो पेट में जाने के बाद पनप सकते है।

महिला बताती है कि उन्हें पिछले कुछ दिनों में काफी दर्द से गुजरना पड़ा। रात को दर्द की वजह से वे ठीक से सो नही पा रही थी। लेकिन अब ऑपरेशन के बाद उनकी हालत ठीक है।

Back to top button