अध्यात्म

दिवाली पर बने अमीर, बस कर लें ये छोटे-छोटे 6 उपाय, लक्ष्मी माता का होगा आगमन

कार्तिक मास की अमावस्या पर हर साल दीपावली का पवन पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष ये त्यौहार 4 नवंबर, गुरुवार को पड़ रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-पाठ करने की परंपरा है। कहते हैं कि इस दिन जिसने माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर दिया उसे धन की कभी कोई कमी नहीं रहती है।

maa laxmi

इस दीपावली चतुर्ग्रही योग बन रहा है। वहीं बुध व सूर्य के तुला राशि में होने के चलते बुधादित्य नामक राजयोग भी बन रहा है। इन दोनों योग से दीपावली और भी शुभ होने वाली है। ऐसे में यदि आप इस दिन दीपावली से जुड़े कुछ खास उपाय करेंगे तो आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। आपके घर सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहेगी।

दीपावली के ये उपाय बना देंगे अमीर

Haldi

1. दीपावली पर जब मां लक्ष्मी की पूजा करें तो साथ में एक हल्दी की साबूत गांठ भी रख दें। पूजा समाप्त होने पर इस गांठ को एक लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं होगी। घर में पैसों की आवक बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Laxmi maa

2. दीपावली की रात जैसे ही 12 बजे आप श्रीसूक्त या लक्ष्मी सूक्त का पाठ करना शुरू कर दें। इसे आपको पूर्ण विधि-विधान से करना है। इस पाठ को पढ़ने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है। इससे आपके घर धन आगमन के चांस बढ़ जाते हैं। पैसा कमाने के नए अवसर प्राप्त होते हैं।

Rice

3. लक्ष्मी पूजन में अक्षत यानि चावल का इस्तेमाल होता है। पूजा समाप्त होने के बाद इन चावलों को फेंके या पकाकर खाएं नहीं। बल्कि इन्हें एक पुड़िया में बांधकर अपने पर्स में रख लें। दरअसल चावल शुक्र ग्रह का धान होता है। शुक्र सुख-सुविधाएं का कारक माना जाता है। इसलिए इन चावलों को पर्स में रखने से घर की बरकत बनी रहती है।

sankh

4. दीपावली पर भगवान विष्णु की पूजा का भी महत्व होता है। इस दिन आप दक्षिणावर्ती शंख में गाय का दूध भरकर विष्णुजी का अभिषेक करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आप चाहें तो दूध में जरा सा केसर भी मिला सकते हैं। इससे आपको गुरु ग्रह से जुड़े शुभ फल मिल जाएंगे।

Mango leaves

5. दीपावली वाले दिन घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का बंदनवार लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, वहीं नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। यह चीज आपके घर का वास्तु दोष भी दूर करती है। अशोक और आम के पत्तों को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है, इसलिए आप इन्हीं के पत्तों से बना बंदनवार लगाएं।

Kinner

6. दीपावली पर दान धर्म का भी अपना महत्व होता है। खासकर इस दिन किन्नर को पैसे देना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आपको दीपावली पर कोई किन्नर दिख जाए तो उसे खाली हाथ न जाने दें। उसे कुछ पैसे दान में दें और बदले में उससे 1 रुपए का सिक्का ले लें। इस सिक्के को एक हरे कपड़े में बांध दें और अपने घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके घर पैसों की आवक कभी बंद नहीं होगी।

Back to top button