बॉलीवुड

3 फेल रिलेशनशिप के बाद ऐश्वर्या को मिली सच्ची मोहब्बत, कोई निकला दगाबाज तो किसी ने की मारपीट

ऐश्वर्या राय को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब मिल चुका है। उनकी सुंदरता की जितनी तारीफ की जाए कम है। एक तरह से वे हर लड़के की ड्रीम गर्ल हैं। हर कोई उनके जैसी बीवी या गर्लफ्रेंड चाहता है। यदि हमे ऐश्वर्या जैसी खूबसूरत लड़की मिल जाए तो हम उसे जान से भी ज्यादा प्यार करें। कभी खुद से दूर न जाने दें। एक ढेले की भी तकलीफ न होने दें। लेकिन प्यार के मामलों में ऐश्वर्या की किस्मत इतनी अच्छी नहीं रही। उन्होंने जिससे भी प्यार किया उनमें से अधिकतर से धोखा और फरेब ही मिला।

ऐसे में आज हम आपको ऐश्वर्या की लाइफ की चार बड़ी मोहब्बतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन 4 हैंडसम हंक से ऐश्वर्या को सच्चा प्यार हुआ था।

राजीव मूलचंदानी (Rajiv Moolchandani)

करियर के शुरुआती दौर में ऐश्वर्या मॉडलिंग किया करती थी। तब वे बॉलीवुड में इतनी फेमस नहीं थी। उन दिनों ऐश का नाम राजीव मूलचंदानी से जुड़ा था। तब राजीव भी भारत के टॉप मॉडल थे। ऐसे में दोनों की जोड़ी जम गई। ऐश्वर्या और राजीव एक दूसरे को कई दिनों तक डेट करते रहे। हालांकि जब ऐश्वर्या को बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिलने लगे तो राजीव ने उनसे दूरियाँ बना ली। वहीं ऐश्वर्या भी अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो गई।

सलमान खान (Salman Khan)

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी और ब्रेकअप दोनों आज तक बॉलीवुड में फेमस है। दोनों के प्यार की शुरुआत ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म से हुई थी। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करने लगे थे। हालांकि फिर दोनों के रिश्तों में दरार आना शुरू हो गई। इसकी वजह सलमान का गुस्सा और शक था। उन्हें शक था कि ऐश्वर्या का किसी से अफेयर चल रहा है। इस शक के चक्कर में वे कथित रूप से ऐश्वर्या संग हिंसक भी हो गए थे। फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। ऐश्वर्या ने सलमान पर फोन पर धमकी और मारपीट के आरोप भी लगाए थे।

विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi)

सलमान से ब्रेकअप करने के बाद ऐश्वर्या ने विवेक ओबरॉय का दामन थाम लिया था। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया। दोनों की नजदीकियाँ बढ़ने लगी। दोनों को कई जगहों पर एकसाथ देखा जाने लगा। फैंस को लगा कि अब दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप की वजह विवेक का सलमान खान को लेकर विवादित प्रेस कांफ्रेंस करना बताया जाता है। हालांकि असली वजह क्या थी ये विवेक और ऐश्वर्या ही बता सकते हैं। वैसे विवेक ने ब्रेकअप के बाद ऐश को दगाबाज तक कह दिया था।

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan)

तीन असफल रिलेशनशिप के बाद आखिर ऐश्वर्या को उनका सच्चा जीवनसाथी मिल ही गया। उन्होंने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी रचा ली। अभिषेक और ऐश्वर्या के प्यार की शुरुआत ‘गुरु’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। वह अभिषेक थे जिन्होंने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। यह शादी ऐश्वर्या के लिए लक्की साबित हुई। आज उनकी शादी को 14 साल हो गए हैं लेकिन अभी तक उनके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या नहीं आई है। इस शादी से दोनों की एक प्यारी बेटी आराध्या भी है।

Back to top button