राजनीति

रमजान में सिर्फ पानी पीने पर मुल्लाओं ने पत्रकार की जमकर की धुनाई… वीडियो वायरल!

इस्लामाबाद: आजकल रमजान का पावन महिना चल रहा है। इस पावन महीने में मुस्लिम धर्म मानने वाले लोग रोजा रखते हैं। रोजे के दौरान लोग सुबह सहरी के समय खाते हैं और पूरे दिन बिना खाए पिये रहते हैं। उसके बाद सीधे शाम के समय इफ्तार में ही कुछ खाते हैं। यह जरूरी नहीं है कि सभी मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोग रोजा ही रहें। जो लोग बीमार होते हैं, वह रोजा नहीं रहते हैं। mullah beat a journalist.

गर्मी का मौसम चल रहा है, ऐसे में जो लोग कर सकते हैं वही करते हैं। कुछ लोग इस भयानक गर्मी के मौसम में कुछ दिन ही रोजा रख पाते हैं। वह अपनी सहूलियत के हिसाब से रोजा रखते हैं। ऐसे में धर्म के कुछ ठेकेदारों को यह बात बुरी भी लगती है। धर्म इंसान की सहूलियत के लिए है। ना कि इससे किसी इंसान को तकलीफ दी जाए। अभी एक ऐसा वाकया पाकिस्तान में देखा गया है।

मुल्लाओं ने ना केवल पीटा बल्कि तोड़ दिया कैमरा भी:

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बड़ा ही अजीब वाकया देखा गया है। वहां की प्रसिद्ध मस्जिद हक्कानिया के कुछ मुल्ल्लाओं ने एक पत्रकार की जमकर धुनाई कर दी। केवल यही नहीं उसका कैमरा भी तोड़ दिया। उस पत्रकार ने कोई बहुत बड़ा गुनाह नहीं किया था, बस उसने रमजान के दौरान पानी पी लिया था। सूत्रों के अनुसार पीड़ित पत्रकार पाकिस्तान के एक निजी टीवी चैनल डिन न्यूज में काम करता है।

मस्जिद के मुल्लाओं ने पत्रकारों पर फिंकवाए जमकर पत्थर:

डिन न्यूज के कुछ पत्रकार इस्लामाबाद के सेक्टर 8 स्थित हक्कानी मस्जिद गए थे। नमाज अदा करने से पहले कैमरामैन राशिद अजीम को प्यास लग गयी। इसपर उसने पानी पी लिया। यह देखकर एक मुल्ला ने यह कहा कि वह पानी क्यों पी रहा है? रोजा क्यों नहीं रखा है? धीरे-धीरे बात बढ़ गयी और मौके पर उपस्थित कई मुल्लाओं ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। मस्जिद के मौलवी ने पत्रकारों पर पत्थर फिंकवाए और सबकी फोटो भी खींची।

गए थे मस्जिद में होने वाली बिजली चोरी की खबर करने:

इस घटना का वीडियो पाकिस्तान के अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के न्यूज एडिटर बिलाल फारुकी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके बाद से यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मस्जिद के अन्दर एक व्यक्ति को मुल्ला मिलकर पिट रहे हैं। बिलाल फारुकी ने अपने ट्वीट में यह लिखा है कि पीड़ित कैमरामैन अपने टीम के साथ मस्जिद में होने वाली बिजली चोरी पर खबर करने गया था। लेकिन मुल्लाओं ने पानी पीते देख उसकी पिटाई कर दी।

वीडियो देखें –

Back to top button