अध्यात्म

ये राशियां मनाएंगी असली दिवाली, मां लक्ष्मी की रहेगी फुल कृपा, होंगे ढेर सारे लाभ

हर साल देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। हर कोई यही उम्मीद रखता है कि हमारी दिवाली अच्छी मने, जीवन में सुख ही सुख हो और धन की प्राप्ति हो। इस वर्ष 4 नवंबर को दिवाली मनाई जा रही है। इस दिन कुछ ग्रहों की खास स्थिति बन रही है। इस दौरान तुला और मकर राशि के ग्रहों का विशेष संयोग देखने को मिलने वाला है। इस दिन मकर राशि में 2 जबकि तुला राशि में 4 ग्रहों की युति दिखने वाली है।

Rashifal

इस दिन राहु वृषभ राशि में दिखाई देगा तो वहीं सूर्य, मंगल, बुध, चंद्रमा और शुक्र जैसे ग्रह तुला राशि रहेंगे। इसके अलावा केतु ग्रह वृश्चिक राशि में होगा तो शुक्र धनु राशि में दिखाई देगा। दूसरी तरफ शनि ग्रह अपनी स्वयं के स्वामित्व वाली मकर राशि में गुरु ग्रह के साथ रहेगा।

रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

दिवाली पर चार ग्रहों की शुभ युति होने जा रही है। इसके चलते भक्तों पर मां लक्ष्मी की खास कृपा बरसने वाली है। तुला राशि में ग्रहों की युति के चलते खास संयोग बन रहा है। शुक्र ग्रह तुला राशि के स्वामी हैं। वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह धन, संपदा, सुख-समृद्धि, वैभव, ऐशो आराम और लग्जरी लाइफ देने वाला होता है।

दूसरी तरफ सूर्य सभी ग्रहों का राजा है जो कि एक ऊर्जा प्रदान करने वाला ग्रह है। मंगल ग्रह पराक्रम का तो बुध ग्रह वाणी और बुद्धि का प्रतीक है। चंद्रमा की बात करें तो इसे मन का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में इन सभी चारों ग्रहों का तुला राशि में होना शुभ संयोग माना जाता है।

इस कारण बन रहा शुभ संयोग

शुक्र ग्रह तुला राशि का स्वामी है। जब हम मां लक्ष्मी की पूजा पाठ करते हैं तो शुक्र ग्रह की शुभता में वृद्धि होती है। जैसा कि आप जानते हैं शुक्र ग्रह को  ज्योतिष शास्त्र में सुख-सुविधाओं और बेहतरीन जीवन शैली का कारक माना गया है। दूसरी तरफ सूर्य ग्रहों का राजा, मंगल ग्रहों का सेनापति जबकि बुध ग्रहों का राजकुमार कहलाता है। यहां सूर्य को पिता का जबकि चंद्रमा को माता कारक माना जाता है।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

वृषभ, कर्क, तुला और धनु राशि वालों पर दिवाली वाले दिन मां लक्ष्मी की सबसे अधिक विशेष कृपा बरसेगी। आपकी धन से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएगी। आर्थिक तंगी दूर होगी और घर में सुखों की वृद्धि होगी। इस दिन आपके लिए लक्ष्मी जी का विधि-विधान से पूजा पाठ करना लाभकार रहेगा। साथ ही दिवाली के दिन दान-पुण्य करने से धन की कभी कोई कमी नहीं होगी।

मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए दिवाली का समय ठीक-ठाक रहने वाला है। हालांकि आप इस दिन लक्ष्मी जी की प्रतिमा के सामने मंत्रों का जाप करने से आपकी स्थिति बेहतर हो सकती है। इससे आपका समय और भी सुखमय और कष्टहिन बीत सकता है। इस दौरान दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद को आगे आएंगे। ऐसे में सभी से अच्छे से बनाकर रखने में आपका ही लाभ है।

मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए दिवाली का समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। हालांकि इस दिन भगवान गणेश व शिव परिवार की पूजा करने से आपके दुख सुख में बदल सकते हैं। इस दौरान आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। किसी को उधार देने से बचें। लड़ाई झगड़ों और कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने में ही भलाई है।

Back to top button