अध्यात्म

राशिफल 23 जून 2017 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन!

23 जून 2017, शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 23 June 2017 Friday.

राशिफल 23 जून 2017 –

मेष (Aries): गणेशजी आज मेष राशि वाले जातको को समाधानकारी व्यवहार अपनाने से किसी के साथ संघर्ष नहीं होगा, जो कि आप के और सामनेवाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा ऐसी सलाह देते हैं। भाईयों के बीच में प्रेम बढे़गा। फिर भी मध्याहन के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। अधिक व्यस्तता के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे।

वृषभ (Taurus): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। गणेशजी आज महत्वपूर्ण कार्यों को आज पूर्ण करने की सलाह देते हैं। धन लाभ की संभावना है। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में खुशहाली का माहौल होगा। नौकरी में आपको साथियों का सहयोग मिलेगा। आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी व यशकीर्ति प्राप्त होगी। आज आपके स्वभाव में भावुकता हो सकती है।

मिथुन (Gemini): आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा। कार्यों के प्रारंभ करने के बाद वे अपूर्ण रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। पूरे दिन अति-संवेदनशीलता से घिरे रहेंगे, जिसकी नजह से आपकी भावना को जोट पहुंच सकती है। मां की बीमारी को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन ऑफिस में विवादों से दूर रहें।

राशिफल –

कर्क (Cancer): गणेशजी आज आप नकारात्मक व्यवहार कर सकते हैं। आज व्यापार में लाभ के योग हैं ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परंतु मध्याहन के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडे़गा। शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। मन में निराशा और असंतोष की भावना बनी रहेगी। दोस्त-मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विवाग न हो इसका ध्यान रखें।

सिंह (Leo): नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। किसी भी कार्य को करने के लिए आप तुरंत निर्णय ले सकते हैं। पिता तथा बडों का आशिर्वाद व उनकी ओर से लाभ मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। आज आपको अधिक क्रोध आ सकता है।

कन्या (Virgo): आज के दिन आपके लिए अच्छे संयोग बन रहे हैं। आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद कार्यालय में ऊपरी अधिकारी का सहकार मिलेगा। दोस्तों एवं सम्बंधी से भेंट या सौगात मिल सकता हैं। आज आपका दिन दोस्तों एवं सम्बंधियों के साथ खुशी से बितेगा।

 6 राशियों का राशिफल –

तुला (Libra): गणेशजी बताते हैं कि आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य के लिए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला होगा। आज आपको एक साथ कई लाभ होने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना और कहीं बाहर घुमने जाने की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए पैसों के लिहाज से बहुत अच्छा बितेगा। आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी और ब्याज, कमिशन से पैसे मिलने कि संभावना है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज प्रणय का योग बन रहा है। आज विजातीय आकर्षण बना रहेगा। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याहन के बाद आप को शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा।

धनु (Sagittarius): आप का आज का दिन आनंदपूर्ण और उत्साहपूर्ण मानसिकता से बीतेगा। परिवार में उत्सव और उल्लास का माहौल रहेगा व मन की भावनात्मकता में वृद्धि होगी। मां की ओर से लाभ होगा और विवाह का सुख भी प्राप्त हो सकता है। आप के कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। आपको आज उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

राशिफल –

मकर (Capricorn): ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। किसी आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाने का अवसर मिल सकता है। परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचीपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा और उसके बाहरी खान-पान का सहारा न लें।

कुंभ (Aquarius): आज आप दृढ मनोबल और आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे। विद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। प्रणय प्रसंग आपके दिन को और अच्छा बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से जान-पहचान बढ़ेगी। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्रों से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (Pisces): आज का दिन आपके लिए मिला-जुला होगा। आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएँगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरते। मित्रों का सहयोग मिलेगा और आज आपका मन भावनाओं से व्यथित रहेगा।

Back to top button