विशेष

इमरान ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया, महिला घर से 47 लाख लेकर हुई फरार

रिक्शावाले के साथ फरार हुई महिला, घर से उठा ले गई 47 लाख रुपए

कहते हैं प्यार करने वाले अक़्सर कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। उनके लिए उम्र की सीमा वग़ैरह-वग़ैरह कुछ भी मायने नहीं रखती है। जी हां ऐसी ही एक कहानी यहां हम आपको बताने जा रहें हैं। बता दें कि एक महिला अपने से 13 साल छोटे रिक्शा चालक के साथ भाग गई। अब यह प्यार कहें या जो भी, लेकिन आइए आपको बताते हैं पूरी जानकारी।

बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर में इमरान नाम का रिक्शा चालक खुद से 13 वर्ष बड़ी उम्र की महिला के साथ फरार हो गया है। आरोपित इमरान की उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है। वहीं महिला की आयु 45 वर्ष के आस पास है। घटना लगभग 8 दिन पहले की बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के हाजी कॉलोनी की है। इमरान के साथ भागी महिला एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती है। महिला का ससुराल और मायका पक्ष दोनों काफी सम्पन्न बताए जा रहे हैं। वहीं इनके पास करोड़ों की चल अचल सम्पत्ति बताई जा रही है।

घर से भागने के पहले महिला 47 लाख रुपए अपने साथ ले गई है। महिला पर जेवरों से भरा बैग भी साथ ले जाने का आरोप लग रहा है। परिजनों के अनुसार 47 लाख रुपए कुछ दिन पहले एक जमीन के सौदे में मिले थे। ऐसे में आरोप है कि तिजोरी की चाबी महिला अपने साथ ही रखती थी।

woman running with rickshaw

वहीं पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए पति ने बताया कि उनकी पत्नी का इमरान नाम के रिक्शा चालक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन अचानक ही उनकी पत्नी का फोन बंद हो गया। इसी के बाद उन्हें उसके घर से भाग जाने का अंदेशा हुआ। जब इमरान की तलाश की गई तो वो भी गायब मिला।

बता दें कि मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने फ़ौरन जाँच शुरू कर दी है। इमरान और महिला दोनों के फोन बंद आ रहे हैं। वहीं प्राप्त लोकेशन के आधार पर पुलिस की एक टीम को जावरा भेज दिया गया है। इसी के साथ पुलिस टीम ने रतलाम और उज्जैन में भी छापेमारी की है।

Police

गौरतलब हो कि पैसे और जेवर ले कर भागने के सवाल पर पुलिस का कहना है कि इमरान के पकड़े जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। टीआई के अनुसार आशंका इस बात की भी हो सकती है कि इमरान ने महिला को ब्लैकमेल करके पैसे लाने पर मजबूर किया हो। फिलहाल यह घटना आस-पास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस महिला और रिक्शेवाले की तलाश में है।

Back to top button