विशेषसमाचार

सोशल मीडिया स्टार ने Live आकर पिया कीटनाशक, लाखों लोगों के सामने तड़प-तड़पकर मर गई

सोशल मीडिया पर कई लोग लाइव आना पसंद करते हैं। कुछ लोगों के तो लाखों की संख्या में फॉलोअर्स होते हैं। वे लाइव आने के दौरान इन फॉलोअर्स से तरह-तरह की बातें करते हैं। हर सोशल मीडिया स्टार की यही कोशिश होती है कि उसका लाइव सेशन काफी फेमस हो जाए। उनके फॉलोअर्स को अधिक से अधिक मजा आए। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सोशल मीडिया स्टार से मिलाने जा रहे हैं जिसने लाइव आने के दौरान कीटनाशक पी लिया। इसके बाद जो हुआ वह देख उसके फॉलोअर्स भी हैरान रह गए।

लड़की ने लाइव आते ही पिया कीटनाशक

कीटनाशक एक जहरीला पेय पदार्थ होता है। इसका इस्तेमाल कीड़ों को मारने के लिए किया जाता है। हालांकि चीन की रहने वाली लुओ शाओ माओ माओ जी नाम की एक लड़की ने इसे सोशल मीडिया पर लाइव आने के बाद गटक लिया। उसे इस तरह कीटनाशक पीता देख उसके फॉलोअर्स भी हैरान रह गए। उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि लड़की ऐसा भी कुछ करेगी।

तड़प-तड़प कर हुई मौत

कीटनाशक पीने के बाद लुओ शाओ की लाइव के दौरान ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई थी। कीटनाशक पीने के बाद उसने खुद एंबुलेंस को कॉल भी किया था लेकिन तब तक दवा ने अपना असर दिखा दिया था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अब उनका यह लाइव सेशन चर्चा का विषय बना हुआ है।

डिप्रेशन के कारण उठाया ऐसा कदम

लुओ शाओ सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती थी। वह अक्सर लाइव आकर अपने फैंस से बातचीत किया करती थी। हालांकि 14 अक्टूबर को जब वह लाइव आई तो उनके हाथ में एक कीटनाशक भी था। उन्होंने अपने फॉलोअर्स से कहा कि वे इस कीटनाशक का प्रमोशन नहीं कर रही हैं, बल्कि इसे पीने वाली हैं। इसके बाद उन्होंने कीटनाशक पी लिया। जानकारी के अनुसार महिला डिप्रेशन में थी। उनके एक दोस्त के अनुसार वह अपने बॉयफ्रेंड की वजह से उदास थी। कुछ दिनों पहले वह अस्पताल में भी कुछ समय बीता चुकी थी।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

लुओ शाओ की मौत के बाद सोशल मीडिया पर एक बहस सी छिड़ गई। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उसके फॉलोअर्स ने उसे कीटनाशक पीने के लिए उकसाया था। लुओ शाओ के सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स थे। वह अपने फैंस के लिए कई तरह के कंटेन्ट डालती थी। इसमें कई बार वह लाइव आकर उनसे बातचीत भी किया करती थी।

लुओ शाओ की मौत के बाद पुलिस ने उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके निधन से परिवार में दुख का माहौल है। वहीं उनके कई फॉलोअर्स को भी उन्हें खोने का दुख है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब कोई शख्स लाइव आने के दौरान अपनी जीवन लीला समाप्त कर देता है। वहीं कुछ मरने के पहले मोबाईल में अपना वीडियो बना लेते हैं।

Back to top button