अध्यात्म

सूर्य के तुला राशि में प्रवेश करने से चमकने जा रही इन राशियों की क़िस्मत। जानिए…

सूर्य के राशि परिवर्तन से इन राशियों को होने वाला है धनलाभ। जानिए...

ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। जी हां सूर्य को सभी ग्रहों का ‘राजा’ कहा जाता है। सूर्य हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं ज्योतिषशास्त्र में राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार सूर्य का तुला राशि में 17 अक्टूबर को प्रवेश हो चुका है। अब सूर्य तुला राशि में 16 नवंबर 2021 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में तुला, सूर्य की सबसे नीच राशि मानी जाती है। इसके अलावा सूर्य का इस राशि में जाने पर सूर्य की शक्ति क्षीण हो जाती है।

इससे कुछ राशि के लोगों को कई चुनौतियों का समाना करना पड़ सकता है तो कुछ राशि के जातकों को धन लाभ भी होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य के राशि परिवर्तन से किन-किन राशियों के जीवन में सूर्य जैसी चमक आने वाली है…

Surya Rashi Parivartan

मिथुन राशि…

mithun rashi

बता दें कि सूर्य के तुला राशि में गोचर से इस राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्टूडेंट्स के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है और आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। हालांकि इस दौरान आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है।

सिंह राशि…

leo

इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का राशि परिवर्तन लाभदायक सिद्ध होगा। व्यापार में लाभ के योग बने हैं। इससे आय में वृद्धि होगी। सेहत संबंधी परेशानी दूर होगी। वहीं परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। इसके अलावा ऐसे किसी आयोजन में सिंह राशि के जातक शामिल हो सकते हैं। जिसके विशेष योग बन रहें हैं।

तुला राशि…

Tula

इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। नौकरी करने वाले जातकों का प्रमोशन हो सकता है। इस दौरान इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए यह समय काफी अनुकूल है।

मकर राशि…

Makar

सूर्य के राशि परिवर्तन करने से इस राशि के जातकों को करियर में लाभ होने वाला है। कार्यस्थल पर जो भी कार्य करेंगे, उनमें सफलता मिलेगी। कार्यों की प्रशंसा होगी। हाँ लेकिन पिता से मनमुटाव हो सकता है। इस बात से कैसे बचें इसका विशेष ध्यान रखें।

मीन राशि…

Mina

आख़िर में बता दें कि सूर्य के तुला राशि में प्रवेश से आपके लिए यह समय उत्तम होगा। पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं कार्यस्थल पर प्रमोशन होने के मौके हैं। नौकरी से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति मिलने के संयोग हैं और निवेश के लिए समय अनुकूल है। ऐसे में निवेश से लाभ मिल सकता है।

Back to top button
?>