दिलचस्प

बड़े बड़े झूमर, खिड़की से अरब सागर का नजारा, अंदर से कुछ ऐसा है रोहित शर्मा का घर – Pics

एक बड़े और आलीशान मकान में रहने का सपना हर किसी का होता है। हालांकि आजकल प्रॉपटी के भाव इतने बढ़ गए हैं कि एक विशाल मकान खरीदना आम जनता के बस की बात नहीं है। हालांकि बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के लिए एक आलीशान घर खरीदना बच्चों का खेल होता है। फिर वह बॉलीवुड स्टार हो या क्रिकेटर दोनों ही अच्छा खासा पैसा कमाते हैं।

ऐसे में वह अपनी सुख सुविधाओं और लग्जरी चीजों पर भी अनाब सनाब खर्च करते हैं। अब टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ही ले लीजिए।

परिवार के साथ इस घर में रहते हैं रोहित

rohit sharma

रोहित शर्मा आज क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम बन चुके हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं। वैसे रोहित अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। रोहित ने साल 2015 में रितीका सजदेह से शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें एक क्यूट सी बेटी भी है जिसका नाम समायरा शर्मा है।

अंदर से है बेहद खूबसूरत

rohit sharma

रोहित अपने पूरे परिवार के साथ एक आलीशान बंगले में रहते हैं। जब आप उनके लग्जरी घर की तस्वीरें देखेंगे तो आपकी आंखें भी फटी रह जाएगी। रोहित का घर अंदर से बहुत खूबसूरत है। घर में एंटर होते ही मन को बड़ी शांति मिलती है। ऐसा लगता है इस घर में ही ज्यादा से ज्यादा समय बिताया जाए।

6,000 स्क्वायर फीट में बना है घर

rohit

रोहित शर्मा का घर ट 6,000 स्क्वायर फीट में बना है। इस घर में सुख-सुविधाओं और लक्जरी चीजों की कोई कमी नहीं है। खासकर रोहित का बेडरूम दिखने में काफी सुंदर है। इस बेडरूम में रोहित अपनी बीवी रीतिका संग अच्छा समय बिताते हैं।

30 करोड़ में खरीदा था घर

rohit-sharma

रोहित शर्मा के घर की कीमत करोड़ों में है। उन्होंने साल 2015 में इस घर को 30 करोड़ रुपए देकर खरीदा था। अब वर्तमान में इस घर की कीमत कितनी होगी आप अंदाजा लगा सकते हैं। रोहित ने ये घर अपनी सगाई के ठीक बाद ही खरीद लिया था। वे शादी के बाद बीवी संग अच्छे से रहना चाहते थे। उनके इस घर में 4 किंग साइज बेडरूम, हॉल और किचन है।

बालकानी से दिखता है अरब सागर

rohit sharma house

मुंबई के वर्ली में रोहित का एक बेहद आलीशान अपार्टमेंट है। यह घर वर्ली में आहूजा अपार्टमेंट्स के 29वें फ्लोर पर है। इस घर की बालकनी से अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखता है। रोहित ने अपने घर की नेम प्लेट पर अपने साथ बीवी रीतिका और बेटी समायरा का नाम भी लिखवा रखा है।

घर में है बड़े-बड़े झूमर

rohit-sharma

रोहित के घर में बड़े-बड़े झूमर हैं जो उनके घर की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। उनके कमरों में कांच की बड़ी खिड़कियां लगी हुई है जिससे बहुत ही सुंदर नजारे दिखते हैं।

इस बात में कोई शक नहीं कि रोहित का घर दिखने में बेहद सुंदर है। वैसे आपको ये घर कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button