समाचार

वाहन चालक अलर्ट : Red Light On, Gaadi Off: जाने क्या है ये नया नियम, दिल्ली में क्यों पड़ी इसकी जरूरत

ओड इवन के बाद अब केजरीवाल का नया फार्मूला Red Light On, Blue light off

दिल्ली की एयर क्वालिटी हमेशा से ही बदनाम रही है। यहां की खराब हवा लोगों की सेहत पर बुरा असर डालती है। ऐसे में जब भी ये एयर क्वालिटी बुरे स्तर पर जाती है तो सरकार इसे बेहतर बनाने के लिए नए-नए अभियान चलाती रहती है। इसी चरण में सोमवार (18 अक्टूबर) से दिल्ली में “रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ” (Red Light On, Gaadi Off) अभियान शुरू हो रहा है। इस बात की जानकारी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी है।

एक बार फिर खराब हुई दिल्ली की हवा

gopal

गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली की एयर क्वालिटी (वायु गुणवत्ता) ‘बहुत खराब’ केटेगरी में आई है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने शहर में ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान स्टार्ट करने का निर्णय लिया है। यह अभियान दिल्ली में 18 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। अभियान अलग-अलग चरणों में होगा जिसके अंतर्गत पहला चरण 18 नवंबर तक चलेगा।

‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान से सुधार की उम्मीद

red-light-on-gaadi-off-campaign-to-run-in-delhi-till-18-november

गोपाल राय ने आगे बताया कि इस अभियान को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों, नागरिक सुरक्षा एवं पर्यावरण विभाग, ट्रैफिक पुलिस के साथ एक संयुक्त बैठक भी की गई है। अभियान को सुचारु रूप से चलाने के लिए 13 पुलिस जिलों में 100 चौकों पर 2500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे। इसमें 90 चौराहों पर हर एक स्क्वेर में 10 सदस्य होंगे। वहीं बाकी के 10 प्रमुख चौराहों पर 20 पर्यावरण मार्शल तैनात रहेंगे।

red-light-on-gaadi-off-campaign-to-run-in-delhi-till-18-november

ऐसे चलेगा अभियान

red-light-on-gaadi-off-campaign-to-run-in-delhi-till-18-november

इस अभियान की जानकारी देते हुए गोपाल राय ने बताया कि ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान दो पालियों में संचालित किया जाएगा। इसमें सुबह 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक और दोपहर 02 बजे से रात 08 बजे तक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक आम जनता को जागरूक करने के लिए कार्ड के साथ खड़े रहेंगे।

‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इस अभियान में वाहन चालकों को रेड लाइट सिग्नल पर अपनी गाड़ियों को ऑफ करना होगा। जब एकसाथ बड़ी संख्या में रोज ऐसा होगा तो वायु प्रदूषण में काफी हद तक कमी आ सकती है।

पराली जलाने से बिगड़ रही दिल्ली की हवा

red-light-on-gaadi-off-campaign-to-run-in-delhi-till-18-november

गोपाल राय बताते हैं कि दिल्ली की हवा के प्रदूषित होने का सबसे बड़ा कारण पड़ोसी राज्यों द्वारा पराली जलाना है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने से दिल्ली की हवा की क्वालिटी खराब हो रही है। बीते तीन दिनों में पराली जलाने की घटनाओं में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। खासकर पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में ये तेजी से हो रहा है।

इसके कारण दिल्ली का एक्यूआई लेवल 284 पर जा पहुंचा है। वहीं नासा के अनुसार 13 अक्टूबर को जब पराली जलने की संख्या कम थी तब एक्यूआई का लेवल 171 पर था।

इस अभियान के अलावा दिल्ली सरकार इलेट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर भी जोर दे रही है। नए वाहन खरीदने पर अच्छी खासी सब्सिडी भी दी जा रही है।

Back to top button