विशेष

Rashifal 19 October: वृषभ सहित इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, अच्छी नौकरी मिल सकती है

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि मंगलवार 19 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 19 October 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

भागदौड़ भरी दिनचर्या और खान-पान में अनियमितता के चलते असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। दिन थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको काफी फायदे भी होगा। आज पुराने कामकाज की कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। अनजान लोगों के बीच आप बेचैनी महसूस कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े हैं लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा होगा और आप उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको अचानक कुछ ऐसे कार्य को करने पड़ सकते हैं जिनके लिए आप पहले से तैयार नहीं होंगे इससे आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथो के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आपका मन खुश हो जायेगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज वाद-विवाद करने से बचें। लव पार्टनर आपकी मजबूरी समझने की कोशिश करेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। दिन भर आप थोड़े सुस्त और अनमने रह सकते हैं, जिससे आपके काम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। पार्टनर के साथ समय बीतेगा। उलझी हुई बातें करने से बचना होगा। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

hanuman

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज संतान के विषय में आपको चिंता हो सकती है। साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आज आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामियाब भी होंगे। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। समय का सदुपयोग करते हुए अपनी संगत बदलें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

प्रेम प्रसंग के मामले में आपको किसी कठिनाई का सामना करना पङ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दांपत्‍य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। आज आपके करियर में बदलाव आ सकते है। आपको नौकरी मिल सकती है। आपके कार्य में बदलाव आ सकता है। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कामकाज में एकाग्रता न होने से परेशान रहेंगे। दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीज़ें आपके पक्ष में जाती हुई नज़र आ रही हैं। आज का दिन कुछ यूँ थका-थका सा है जब ऊब का एहसास आपको घेर सकता है। समय बर्बाद करने से बचें और कोई बढ़िया काम करें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। आपको सलाह दी जाती है कि किसी अजनबी को अपने घर में ना घुसने दें। शेयर-सट्टे में संभलकर चलें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज पारिवारिक सदस्य या जीवनसाथी तनाव की वजह बन सकते हैं। आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर-गृहस्थी की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप कुछ नया सीखते हुए आगे बढ़ेंगे। आपके जीवन में आने वाले तमाम समस्याएं खत्म होंगी। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। घरेलू ज़िम्मेदारियों से किसी भी क़ीमत पर पल्ला न झाड़ें। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। यात्रा के दौरान ही कई नई बातें आपको पता चल सकती है। प्रसिद्धि मिलेगी। अपने स्वास्थ के प्रति आप कितने लापरवाही न करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अपनों से अनापेक्षित मुलाकात के प्रबल संकेत हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। यही आपके ल‍िए बेहतर भी है। आप किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आज आप घर पर थोड़ा सावधान रहें क्योंकि झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। बेकार के झगड़ों से बचें। विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है। लाभदायक सौदे होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी सकारात्मक व्यक्ति से आपकी लंबी बात होगी। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। आज आपको अपने किसी करीबी मित्र से कोई तोहफा मिल सकता है। आज आपको वाहन चलाते समय थोडी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

ganesh

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद नहीं मिलेगी, इससे आपको निराशा होगी। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें। नये संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। कार्यस्थल पर उन लोगों को पहचानने की कोशिश करें, जो आपकी छवि खराब करने पर तुले हैं। कारोबारी की व्यावसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह जरूर ले, ऐसा करने से आपको आज काफी फायदा हो सकता है।

आपने Rashifal 19 October 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 19 October 2021 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 19 October 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button