दिलचस्प

इन दो चीजों की वजह से लड़कियों की शर्ट में नहीं होती जेब, जानिये क्या है वजह !

नई दिल्ली – लड़कों और लड़कियों में न सिर्फ शारीरिक बनावट का अंतर होता, बल्कि कई अन्य चीजों में भी दोनों एक दूसरे से काफी अलग होते हैं। दोनों के रहन-सहन से लेकर लाइफ स्टाइल और पहनावे तक में काफी अंतर होता है। आपने लड़कियों को शर्ट पहने तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने लड़के और लड़की की शर्ट में अंतर को कभी नोटिस किया है। दरअसल, लड़कियों की शर्ट में जेब नहीं होती, जिसपर शायद ही आपने कभी ध्यान दिया हो। Womens shirts without pocket.

इस वजह से नही होती हैं लड़कियों की शर्ट में जेब :

लड़कियों की शर्ट में जेब नहीं होता, लेकिन इसके पीछे की वजह बहुत कम लोगों को पता है। लेकिन, जब हम इसके कारण की बात करते हैं तो इसके पीछे हमारी परंपरा और मानसिकता नजर आती है। पुराने जमाने में महिलाओं या लड़कियों की शर्ट में जेब नही होती थी।

इसके पीछे मानसिकता ये थी कि अगर लड़कियों की शर्टी में जेब रहेगी, तो वे जब भी अपनी जेब में कुछ रखेंगी, उनकी शरीर की बनावट बिगड़ जाएगी और उभरी दिखाई देगी। ऐसा माना जाता था कि इससे लड़कियों या महिलाओं की शरीर की सुंदरता कम हो जाती। यह पहली वजह है जिसके कारण उनकी शर्ट में जेब नहीं बनाई जाती थी।

धीरे-धीरे बदल रहा है ये बकवास ट्रेंड :

सबसे चौकाने वाली बात ये है कि महिलाओं या लड़कियों के प्रति पुरुष समाज का जो नजरिया है वो उस वक्त भी था। हालांकि, उस वक्त महिलाओं ने जेब न रखने की बात पर विरोध भी किया था लेकिन हमेशा की तरह पुरुष समाज के आगे उसे विवश होकर इस बकवास ट्रेंड को मानन पड़ा था।

हालांकि, अब 21 वीं सदी जिसमें महिलाओं को पुरुषों के समान लाने की बात हो रही है। यह ट्रेंड अब धीरे-धीरे बदल रहा है। अब उनके कपड़ों के पहनावे में परिवर्तन आ रहे हैं और उसपर समाज का पहले जैसी रोक भी नही रही। समाज में लोगों की सोच बदल रही है और महिलाएं हर जगह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ी हैं।

देखें ये वीडियो –

Back to top button