विशेष

मुकेश अंबानी की पत्नी हैं नीता अंबानी, इन 7 चर्चित हस्तियों संग शेयर करती हैं अपना बर्थडे

मुकेश अंबानी आज के समय में एक ऐसा नाम है। जिसे बच्चा- बच्चा जानता है। जी हां बिजनेसमैन मुकेश अंबानी 2021 फोर्ब्स पत्रिका की लिस्ट में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। जिनकी कुल संपत्ति 92.7 बिलियन डॉलर है। वहीं मुकेश अंबानी की पत्नी का नाम नीता अंबानी (Nita Ambani) है और उनके तीन बच्चे हैं। बच्चों के नाम आकाश अंबानी (Akasha Ambani), ईशा अंबानी (Isha Ambani) औऱ अनंत अंबानी (Anant Ambani) है।

श्लोका मेहता (Shloka Mehta) मुकेश अंबानी की बड़ी बहू हैं तो वहीं आनंद पीरामल (Anand Piramal) दामाद हैं। बता दें कि नीता अंबानी मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance) के प्रमुख मुकेश अंबानी और नीता भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में सबसे अमीर दंपति हैं।

नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर 1963 को हुआ था। गौरतलब हो कि देश में 7 और ऐसी ही चर्चित शख्सियत है, जिनका जन्मदिन 1 नवंबर को ही पड़ता है। तो आइए जानते हैं उन्हीं के बारे में…

ऐश्वर्या राय….

ऐश्वर्या राय को तो लगभग हर कोई जानता है। वह बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री होने के साथ ही बच्चन परिवार की बहू भी हैं। इनका जन्म 1 नवंबर 1973 को हुआ।

इलियाना डि क्रूज…

इलियाना भी एक खूबसूरत अभिनेत्री हैं। जिन्होंने बॉलीवुड में ख़ूब नाम कमाया है। इनका जन्म 1 नवंबर 1986 को हुआ है।

इशान खट्टर…

इशान खट्टर एक बॉलीवुड अभिनेता हैं। इशान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म “वाह लाइफ हो तो ऐसी” से की थी। इशान का जन्म 1 नवंबर 1995 को मुंबई में हुआ था। इशान खट्टर बॉलीवुड अभिनेत्री नीलिमा आजमी और राजेश खट्टर के बेटे हैं, और शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। इशान अपने सौतले बड़े भाई शाहिद कपूर के काफी क्लोज हैं, और उनके साथ काफ़ी समय भी बिताते हैं।

पद्मिनी कोल्हापुरी…

पद्मिनी कोल्हापुरी का जन्म 01 नंवबर, 1965 को एक महाराष्ट्रियन परिवार में हुआ था। उनके पिता पंढ़रीनाथ कोल्हापुरी (Pandharinath Kolhapure) शास्त्रीय संगीत के गायक थे। उनकी माता एक एयरलाइंस में काम करती थीं। उनके परिवार का संबंध लता मांगेशकर के पिता दीनानाथ मांगेशकर से भी था। वहीं शुरू से ही गाने की शौकीन पद्मिनी ने पहली बार फिल्म यादों की बारात में अपनी आवाज दी थी।

टिस्का चोपड़ा…

टिस्का चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री और टीवी कलाकार हैं। टिस्का बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वहीं टिस्का चोपड़ा का जन्म पंजाबी परिवार में 1 नवंबर 1973 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में हुआ था। टिस्का चोपड़ा भारतीय लेखक खुशवंत सिंह की पौती हैं।

संतोष गंगवार…

These 7 celebrities share birthdays with Nita Ambani

संतोष कुमार गंगवार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। इनका जन्म 1 नवंबर 1948 को हुआ।

वीवीएस लक्ष्मण…

वांगिपुरप्पु वेंकट साई लक्ष्मण, जिन्हें क्रिकेट जगत में वीवीएस लक्ष्मण के नाम से जाना जाता है, का जन्म 1 नवंबर, 1974 को हैदराबाद में हुआ। उनके पिता श्री शांताराम और मां सत्यभामा डॉक्टर हैं। वीवीएस लक्ष्मण भी मेडिकल के छात्र थे, लेकिन क्रिकेट के क्षेत्र में नाम कमाने की इच्छा के कारण उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई छोड़ दी थी।

Back to top button