समाचार

ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाता था सलमान, लड़कियों के बदले लेता था इतने पैसे, पुलिस ने किया अरेस्ट

ऑनलाइन होती थी लड़कियों की बुकिंग, एक रात बिताने के बदले ग्राहक देते थे इतने पैसे

स्मार्टफोन और इंटरनेट के इस जमाने में सबकुछ ऑनलाइन होने लगा है। आप घर बैठे एक क्लिक पर कुछ भी सामान मंगवा सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के अलावा सिनेमा, ट्रेन, प्लेन जैसी चीजों की बुकिंग भी ऑनलाइन हो जाती है। लेकिन हद तो तब हो गई जब लोग सेक्स जैसी चीज की बुकिंग भी ऑनलाइन करने लगे। मतलब आप घर बैठे ऑनलाइन शारीरिक संबंध बनाने के लिए लड़की मंगवा सकते हैं। वैसे तो ये चीज पूरी तरह से गैर-कानून है लेकिन फिर भी कई लोग इसे चोरी छिपे चलाते हैं।

Online Sex Racket

हाल ही में दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) में पुलिस ने एक ऑनलाइन सेक्स रैकेट (Online Sex Racket) का भंडाफोड़ (Busted) किया है। नोएडा पुलिस (Noida Police) की मानव तस्करी निगरानी टीम (Human Trafficking Surveillance Team) द्वारा इस सेक्स रैकेट को बंद करवाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने एक मास्टर माइंड सहित चार लड़कियों को गिरफ्तार भी किया है।

हालांकि लड़कियों को नारी निकेतन भेज दिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी अभी पुलिस की हिरासत में है। उसकी पहचान सलमान के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाईल फोन और लग्जरी कार भी बरामद की है।

vrinda shukla

इस मामले पर पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला कहते हैं कि हमे कई दिनों इस सूचना मिल रही थी कि गौतम बुद्ध नगर में एक गिरोह ऑनलाइन देह व्यापार का धंधा चला रहा है। ऐसे में हमारी मानव तस्करी निगरानी टीम ने उस जगह पर छापा मार दिया। यहां हमे चार लड़कियां और एक लड़का मिला जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सलमान को सेक्टर 52 के पास से मानव तस्करी निगरानी टीम के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह और थाना सेक्टर 24 पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सलमान की गिरफ्तारी के बाद ही देह व्यापार में संलिप्त चार लड़कियों की जानकारी मिली। इन लड़कियों को नारी निकेतन भेजा गया है। सलमान ने पुलिस को बताया कि वह जिस्मफरोशी के इस धंधे को ऑनलाइन चलाता था। ग्राहक ऑनलाइन ही लड़की की बुकिंग करते थे। इसके बाद वह ग्राहकों को लड़कियां सप्लाई करता था।

इतने में होती थी लड़कियों की ऑनलाइन बुकिंग

पूछताछ के दौरान सलमान ने पुलिस को बताया कि वह 5 से 10 हजार रुपये में लड़कियों की बुकिंग करता था। इतना पैसा देकर ग्राहक लड़कियों के साथ एक बार शारीरिक संबंध बना सकते थे। उसका यह धंधा काफी अच्छा चल रहा था। उसने इस दौरान काफी मोटी रकम भी कमाई। लेकिन अब उसकी दुकान बंद हो गई है।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आप ने पहले कभी ऐसी कोई घटना देखी या सुनी है? यदि हाँ तो आप इस तरह की कोई भी बुकिंग न करें, वरना आप भी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

Back to top button