दिलचस्प

किस्मत हो तो ऐसी, बदमाशों ने चलाई गोली, मोबाइल ढाल बनकर खड़ा हो गया, बच गई जान, देखें तस्वीरें

‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय।’ ये कहावत आप ने कई बार सुनी होगी। इस कहावत का अर्थ है कि इसके ऊपर भगवान का हाथ होता है उसका को कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। कहते है कि जीवन और मौत ये दोनों भगवान की मर्जी से होता है। जब आपका सही समय आता है तभी वह आपको अपने पास बुलाता है। यही वजह है कि कई बार ऐसे हैरान कर देने वाले मामले सामने आते हैं जहाँ लोग मौत के मुंह से बाहर निकल जाते हैं।

अब ब्राजील के पेट्रोलीना शहर की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां एक शख्स को बंदूक से निकली गोली लगी, लेकिन मोबाईल ने उसकी जान बचा ली।

दरअसल पेट्रोलीना का रहने वाला यह शख्स लुटेरों की गोली का शिकार हो गया था। लुटेरे शख्स को गोली मार वहाँ से भाग गए थे। ऐसे में शख्स को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। यहाँ डॉक्टरों ने जांच की तो पाया कि पीड़ित के कूल्हे में गोली की वजह से थोड़ी सी खरोंच आई है, बाकी वह पूरी तरह से ठीक है। ये बात सुन हर कोई हैरान रह गया। किसी को यकीन नहीं हुआ कि शख्स को गोली नहीं लगी।

हुआ ये कि शख्स का मोबाईल ढाल बनकर खड़ा हो गया था। उसने बंदूक से निकली गोली अपने ऊपर झेल ली थी। जब गोली चलाई गई तो वह सीधा जाकर शख्स के मोबाईल पर लगी। यहां से गोली तिरछाकर छिटक गई। ऐसे में शख्स का शरीर इस गोली से बच गया।

पीड़ित शख्स को जिस अपसताल में ले जाया गया था वहाँ के डॉक्टर ने गोली रोकने वाले मोबाईल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने तस्वीरों के साथ मामले की जानकारी भी दी। उन्होंने लिखा कि गोली लगने के बाद शख्स को एडमिट किया गया था। भाग्य से गोली उसके शरीर को न लगते हुए फोन में ही अटक गई। उसे बाद मामूली चोट के साथ दर्द था। वह पूरी तरह से सेहतमंद है।


अब शख्स की यह कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसने भी ये खबर पड़ी वह शख्स के भाग्य की तारीफ करने लगा। वहीं कुछ लोगों ने मोबाईल बनाने वाली कंपनी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कंपनी ये मोबाईल इतना मजबूत न बनाती तो शायद गोली शख्स के शरीर को चीरती हुई निकल जाती। वहीं बहुत से लोगों ने इस घटना को पूरी तरह से फिल्मी बताया है। उनके अनुसार ऐसे चमत्कार तो सिर्फ फिल्मों में ही देखने को मिलते हैं। जानकारी के अनुसार एक डकैती के दौरान बदमाशों ने शख्स को गोली मारी थी।

Back to top button