अध्यात्म

राशिफल 20 जून 2017 : बेजन दारूवाला से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन!

20 जून 2017, मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 20 June 2017 Tuesday.

राशिफल 20 जून 2017 – 

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका समय मित्रों के साथ अच्छा बीतेगा। नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदारी करेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा। लेकिन नए सम्बंध बनाने से पहले पूर्व विचार कर लें तो बेहतर रहेगा। आज अधिक खर्च होगा। नुकसान पहुंचाने वाले हितैषियों से सावधान रहें, ऐसा गणेश जी कहते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

वृषभ (Taurus): व्यवसायियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पारिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आज आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मी आप के लिए सहयोगी सिद्ध होंगे। मध्याहन के बाद मनोरंजन का आनंद उठा सकेंगे। छोटे से प्रवास या पर्यटन का योग बन सकता है। पाटनर के साथ संभलकर रहें, धोखा मिल सकता है।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज कोई नया कार्य का प्रारंभ न करें। बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। संतान के संबंध में चिंता हो सकती है। मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा व आर्थिक लाभ होगा।

राशिफल

कर्क (Cancer): आपकी हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आपको परेशान कर सकती है। आज संपत्ति संबधी कार्यों को स्थगित करना ही उचित होगा। माता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। वैचारिक स्तर पर विचलित न हो। मध्याहन के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता मिलेगी।

सिंह (Leo): आज धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ हो सकते हैं। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। पूंजी-निवेश करनेवालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मध्याहन के बाद आप पर भावना हावी हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संपत्ति से सम्बंधित कार्यों के लिए आज का दिन उचित नहीं है।

कन्या (Virgo): आज आप किसी भी प्रकार की निर्णयात्मक स्थिति पर नहीं पहुंच पाएंगे इसलिए नए कार्य प्रारंभ न करें। किसी से मनमुटाव हो सकता है, सावधान रहें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेंगे।

शेष 6 राशियों का राशिफल

तुला (Libra): आज का दिन समतोल और दृढ़ वैचारिकता से प्रारंभ होगा। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वस्त्र और आभूषण की खरीदारी में धन खर्च हो सकता है। मध्याहन के बाद मानसिक रूप से अनिर्णय की स्थिति में हो सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio): आज के दिन आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति शांति मिलेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन में उठ रहे नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर रहें। मध्याहन के पश्चात कार्यपूर्ति होती नज़र आएगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपकी आय में वृद्धि और लाभ होने का संकेत मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न होगा। व्यापार से लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा ऐसा गणेश जी कहते हैं। वाणी पर संयम रखें।

राशिफल

मकर (Capricorn): संपत्ति के दस्तावेज बनवाने हेतु आज का दिन उचित नहीं है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और उच्च अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार में वातावरण शातिपूर्ण व आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक तथा आर्थिक लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius): गणेश जी आज के दिन व्यावसायिक वर्ग को संभलकर चलने की सलाह देते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय ध्यान रखें। संतान के विषय में चिंता रहेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन रहे हैं। मध्याहन के बाद व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा।

मीन (Pisces): किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। गहन चिंतन आप के मन को शांति मिलेगी। बौद्धिक रूप से लेखनकार्य में आप सक्रिय रहेंगे। विदेश स्थित स्नेहीजनों के शुभ समाचार मिलेगा। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर रहे।

Back to top button