विशेष

शादी के 20 साल बाद महिला बनी लुटेरी पत्नी, खेला ऐसा गेम कि पुलिस भी खा गई चकमा

जब भी हम मोस्ट वांटेड या टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट देखते हैं तो उसमें अधिकतर पुरुष ही होते हैं। महिलाएं इस केटेगरी में कम ही आती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शातिर महिला से मिलाने जा रहे हैं जो पुलिस को चकमा देने और लोगों को धोखा देने दोनों काम में ही माहिर है। 41 साल की ये महिला इतनी बड़ी धोखेबाज है कि उसने अपने ही पति को चुना लगा दिया।

महिला पिछले दो सालों से फरार थी। तीन थानों की पुलिस उसे पकड़ने के लिए जहां वहाँ हाथ पैर मार रही थी। इतना ही नहीं इन तीनों थानों में महिला का नाम टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने तगड़ा इनाम भी रखा था। हालांकि हर बार वह पुलिस की नाक के नीचे से निकल जाती थी।

police-arrested-rajasthan-kota-district-most-wanted-woman

हम यहां जिस महिला की बात कर रहे हैं वह कोटा जिले की मोस्ट वांटेड मीनाक्षी जैन उर्फ मीना अरोड़ा (41) है। मीना को राजस्थान पुलिस ने हाल ही में दिल्ली के अशोक नगर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। वह अपने इस अपराध में इतनी माहिर है कि उसने अपने पूर्व पति के मकान को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तक बनवा लिए थे। इस संबंध में आरोपी महिला के पूर्व पति मुकेश अरोड़ा ने 2019 में जवाहर नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

police-arrested-rajasthan-kota-district-most-wanted-woman

पीड़ित शख्स ने बताया कि 1999 में उसने मीना अरोड़ा से शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा भी हुआ। शुरुआत में सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन फिर उनके बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। ऐसे में दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली। पति से तलाक लेते ही मीना ने दिल्ली के एक लड़के को अपने जाल में फंसाया। उसने उससे शादी भी रचा ली।

police-arrested-rajasthan-kota-district-most-wanted-woman

कुछ दिनों बाद मीना अपने दूसरे बेटे की पढ़ाई के बहाने कोटा आई और पूर्व पति के पुराने घर में रहने लगी। यहां रहते हुए उसने मकान के फर्जी कागजात रेडी करवा लिए। इसके बाद उसने धीरे से मकान अपने नाम करवा लिया। महिला ने अपने पति के अलावा और भी बहुत से लोगों को धोखा दिया। कोटा में उसके खिलाफ कई धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। महिला पुलिस को चकमा देने में भी शातिर थी। वह पिछले दो सालों से फरार थी और पुलिस के हाथ नहीं लग रही थी।

पुलिस से बचने के लिए महिला बार-बार अपनी लोकैशन चेंज करती थी। उसने अपना दिल्ली का पता और नंबर भी बदल लिया था। महिला के दूसरे पति की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। पुलिस फिलहाल उसकी भी तलाश कर रही है। मौका देखकर उसे भी दबोच लिया जाएगा।

महिला की चालाकी और धोखेबाजी का अंदाज देख लोग भी हैरान है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक अधेड़ उम्र की महिला इतनी बड़ी अपराधी भी हो सकती है। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button