राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इन 8 राशियों के फेवर में रहेगा यह सप्ताह, मां लक्ष्मी खोलेगी तरक्की के द्वार

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2021 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

mesh

इस सप्ताह आपको अपना कीमती समय व्यर्थ नही करना है क्योंकि ऐसा करने से आपके काम पर फर्क पड़ सकता है। आपके व्यापार में वृद्धि होने के साथ ही व्यापार में किये गए सौदे लाभदायक साबित होंगे। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। नौकरी में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि संभव है।

प्यार के विषय में : पार्टनर से सहयोग और पैसा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।

करियर के विषय में : आपको करियर और निवेश के क्षेत्रों में कुछ नए और शानदार मौके मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरतें। पेट संबंधी कोई दिक्कत हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

इस हफ्ते मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आय के साधनों में वृद्धि होने का योग है। बुजुर्गों और दोस्‍तों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। दफ्तर में आपके उच्च अधिकारी आपके काम में कई कमियां निकाल सकते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर पर जोर जबरदस्ती ना करें। पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य रहेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी में बॉस और अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

हेल्थ के विषय में : नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहें। इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

mithun rashi

मिथुन राशि वाले संतान के व्यवहार पर नजर रखें। जल्दबाजी न करें। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के चल रहे प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक सदस्‍यों के बीच मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च के योग हैं। आप जिसमे भी पैसे लगाएंगे आपको आगे चलकर बहुत मुनाफा आएगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

प्यार के विषय में : यह समय प्रेम-संबंध में जुड़ने के लिए अच्छा नही है।

करियर के विषय में : व्यापार में कोई रिस्क न लें। कार्यक्षेत्र में भी बहस हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत सामान्य रहेगी। छोटी-मोटी चोट लग सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

cancer

पैसों के लेन-देन के लिए सप्ताह अच्छा है। बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। संतान को मनचाही सफलता न मिलने से मन दुखी होगा। मित्रों का मार्गदर्शन व्यवसाय की रूपरेखा तय करेगा। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं।

प्यार के विषय में : प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। विवाद हो सकता है।

करियर के विषय में : व्यापार में निवेश का दूरगामी परिणाम मिलेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधान रहना होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

leo

इस हफ्ते आप नौकरी की द‍िक्‍कतें दूर करने में सक्षम होंगे। आपके विरोधी आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। हालांकि आप अपनी ओर से मेहनत करते रहें और अपने आसपास हो रही गतिविधियों पर भी नजर बनाकर रखें। परेशान होने के बजाए आप अपने कार्य पर फोकस करें। अन्‍यथा व‍िरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते ही रहेंगे।

प्यार के विषय में : प्यार-मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें।

करियर के विषय में : आपको करियर में प्रगति के अच्छे अवसर मिलने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामलों में सावधान रहें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

kanya

ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। ऑफिस में अनचाहा काम करना पड़ सकता है। शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं। जरूरी काम भी समय से निपट सकते हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। आपके प्रतिद्वंदी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। बेवजह के खर्चे पर अंकुश लगाएं अन्यथा आने वाले दिनों में भारी आर्थिक संकट आ सकता है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ की अनबन में कोई फैसला नहीं कर पाएंगे।

करियर के विषय में : कार्यस्थल पर विवादों से बचें। स्टूडेंट्स को महत्वपूर्ण सफलता नहीं मिल पाएगी, लेकिन कोशिश करते रहें।

हेल्थ के विषय में : मौसम का परिवर्तन आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Tula

प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे अवसर मिलने से तरक्की होगी। फालतू खर्चों पर कंट्रोल हो सकता है। नए इनकम सोर्स मिलने के भी योग हैं। आर्थिक रूप से मजबूत बने रहने के लिए आपको अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।

करियर के विषय में : खर्च अधिक हो सकता है। व्यापारियों को सामान्य फायदा मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : अपनी दिनचर्या में सुधार लाएं। सेहत को लेकर सजग और जागरूक बनने का समय है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

इस सप्ताह आपको संभल कर रहने की जरूरत है। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी और आपकी गरिमा बढ़ेगी। अध्यात्म में दिलचस्पी होगी। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। फालतू कामों में समय खराब होने के योग हैं। स्थान में बदलाव संबंधी कोई प्लान बन सकता है। कामकाज के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर से अपनी भावनाएं शेयर करने में भी हिचकिचाएं नहीं।

करियर के विषय में : आपको व्यापार और नौकरी के अंदर विशेष अवसर प्राप्त होंगे। वेतन में वृद्धि होगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह पेट संबंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

dhanu

नौकरी और बिजनेस में समय पर सहयोग नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपके काम का विरोध भी कर सकते हैं। हो सकता है क‍ि कुछ नए दायित्‍वों को न‍िभाने में आपको तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़े। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपने काम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां बांटने से बचें। खरीदारी का भी बोझ बढ़ेगा लेक‍िन समझदारी से खर्च करें।

प्यार के विषय में : आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की अहमियत कितनी है।

करियर के विषय में : कारोबारियों के लिए यह सप्ताह काफी लाभदायी है।

हेल्थ के विषय में : कोई पुरानी बीमारी भी परेशान कर सकती है, सावधान रहें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Makar

इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दुश्मनों पर जीत मिलने के योग हैं। नए काम करने का मन बनेगा। कुछ बड़ी जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती हैं। कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपकी मेहनत सफल होगी और आप काफी उत्साहित रहेंगे।

प्यार के विषय में : इस हफ्ते आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है।

करियर के विषय में : कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह एसिडिटी की परेशानी बढ़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

kumbh

प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है। घर के रख-रखाव का सारा भार आपके कंधों पर आ सकता है। इसलिए ब‍िना क‍िसी स्‍ट्रेस के आप एक लि‍स्‍ट तैयार कर लें। उसके बाद एक-एक करके उन्‍हें पूरा करने का प्रयास करें। सप्ताह के प्रारम्भ में परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बहुत ही शुभ रहेगी।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर आपको सरप्राइज दे सकता है। आपका मूड भी आज अच्छा रहेगा।

करियर के विषय में : कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। व्‍यापार में गोपनीय सौदे हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : यह सप्ताह रोगों से मुक्ति का रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Mina

इस सप्ताह आप अपने पराक्रम को और बढ़ाने में सक्षम रहेंगे। वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें। ताकि क‍िसी भी तरह की अनहोनी से बच सकें। किसी सुंदर स्थल के पर्यटन की संभावना बनी हुई है। आपकी मेहनत आने वाले समय में आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है इसलिए कामचोरी और आलस से आपको बचना होगा।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बनते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी और बिजनेस में मन कम ही लगेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।

हेल्थ के विषय में : संभलकर रहना होगा। चोट लगने की भी संभावना बन रही है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button